भारत-रूस की दोस्ती और मजबूत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की करीब 27 घंटे की भारत यात्रा में दोनों देश और करीब आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को सबसे करीबी दोस्त बताया है। पुतिन ने भी कहा कि वे सिर्फ तेल और गैस की बात करने नहीं आए थे। पुतिन की इस यात्रा में कूटनीति के साथ साथ दोनों नेताओं की केमिस्ट्री भी दिखी। दोनों नेताओं की दोपक्षीय वार्ता के बाद कई अहम समझौतों पर दस्तखत हुए। प्रधानमंत्री मोदी इतने कम समय में कई बार पुतिन से मिले। शुक्रवार को दोनों ने दोपक्षीय वार्ता की, बिजनेस फोरम को संबोधित किया और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने हवाईअड्डे पर पुतिन की अगवानी की और उनको अपनी गाड़ी से प्राइवेट डिनर के लिए अपने सरकारी आवास ले गए।

गौरतलब है कि पुतिन भारत और रूस के बीच 23वें सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। इस सम्मेलन के अलावा मोदी के साथ उन्होंने दोपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद कई समझौतों पर दस्तखत हुए। हालांकि दोनों देशों के बीच भी किसी बड़े रक्षा सौदे का ऐलान नहीं किया गया। पहले कहा जा रहा था कि दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमानों की खरीद का बड़ा सौदा हो सकता है। रक्षा सौदों को छोड़ कर करीब डेढ़ दर्जन अन्य समझौतों पर दस्तखत किए गए।

भारत और रूस ने जलपोत बनाने, भारतीय नाविकों को बर्फीले समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग देने, नई शिपिंग लेन पर निवेश, परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौता ज्ञापनों पर दस्तखत किए। भारत ने रूस के नागरिकों को 30 दिन का मुफ्त वीजा देने का ऐलान किया तो रूस ने भारतीय छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने की घोषणा की। दोनों देशों ने तय किया कि तेल की आपूर्ति बिना रोक टोक के जारी रहेगी। पुतिन ने भारत से जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की खरीद बढ़ाने का भी वादा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस को सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बताया और कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह स्थिर और अटल है। दूसरी ओर पुतिन ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ तेल और गैस पर बात करने या सौदे करने के लिए भारत नहीं आई है। वे भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहते हैं। पुतिन ने अगले साल मॉस्को में होने वाले भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता दिया। मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच कारोबार 2030 तक एक सौ अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन यह लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया जाएगा। अभी यह 64 अरब डॉलर है लेकिन इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

मोदी ने कहा, ‘25 साल पहले पुतिन ने पार्टनरशिप की नींव रखी थी। इस बीच मानवता को कई संकट देखने पड़े, लेकिन भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे की तरह बनी रही। पिछले 25 साल के उन्होंने अपनी लीडरशिप से हमारे संबंध मजबूत किए हैं’। उन्होंने बताया ‘आज दोनों देशों के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, टूर ऑपरेटर्स के लिए नए व्यवसाय के अवसर खुलेंगे और रोजगार के नए रास्ते बनेंगे। मोदी ने कहा कि आज भारत और रूस इनोवेशन, को-प्रोडक्शन और को-क्रिएशन की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाना नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता की भलाई सुनिश्चित करना है’।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo