जीडीपी 8.2 की दर से बढ़ी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की दर ने एक बार फिर सबको चौंकाया है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर में भारत की जीडीपी 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून की जीडीपी ने भी सबको चौंकाया था। पहली तिमाही में जीडीपी की दर 7.8 फीसदी की रही थी। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी के कारण जीडीपी की रफ्तार बढ़ी है।

भारत सरकार की ओर से जारी शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण सेक्टर की विकास दर में हैरान करने वाली बढ़ोतरी हुई, जिससे जीडीपी की दर ऊपर गई। जुलाई से सितंबर के बीच फैक्टरियों में उत्पादन की दर 9.1 फीसदी रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में सिर्फ 2.2 फीसदी थी। साल दर साल के आधार पर देखें तो कृषि सेक्टर में और कंस्ट्रक्शन में सुस्ती रही है लेकिन विनिर्माण, होटल, रियल इस्टेट, ट्रेड आदि सेक्टर में तेजी रही।

गौरतलब है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के बीच ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बढ़ाया हुआ टैरिफ लागू हुआ। इसका असर कई सेक्टर में हुआ। भारत में निवेश में सुस्ती आई। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई से सितंबर तिमाही में 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है। यह पिछली छह तिमाहियों यानी डेढ़ साल में सबसे ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में जीडीपी बढ़ने की दर 5.6 फीसदी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग, एनएसओ की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने, सरकारी खर्च बढ़ने और विनिर्माण की रफ्तार बढ़ने से अर्थव्यवस्था में तेजी रही। हालांकि अब भी जानकार मान रहे हैं कि जीएसटी की दरों में बड़ी कमी का असर पूरी तरह से दिखना शुरू नहीं हुआ है। उससे नतीजे और बेहतर होंगे। दूसरी तिमाही की जीडीपी बढ़ने की दर रिजर्व बैंक के अनुमान से बेहतर रही है।

बहरहाल, सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जीडीपी की रफ्तार बढ़ाने में उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी का बड़ा योगदान रहा। दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2025 में उपभोक्ता खर्च की रफ्तार 6.4 से बढ़ कर 7.9 फीसदी हो गई। डेढ़ फीसदी की इस बढ़ोतरी का असर जीडीपी पर दिखा। इसी तरह विनिर्माण सेक्टर 9.1 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा। गौरतलब है कि एक अक्टूबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास का अनुमान 6.5 से बढ़ा कर 6.8 फीसदी कर दिया था।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo