भारत आ रहे हैं पुतिन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ऊनका यह दौरा काफी पहले से तय था लेकिन शुक्रवार को इसका आधिकारिक घोषणा की गई। राष्ट्रपति पुतिन चार दिसंबर को दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगे। 2022 में यूक्रेन के साथ जंग शुरू होने के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है। वे 23वें भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन की भारत यात्रा के दौरान कई रक्षा सौदों पर दस्तखत होने की संभावना है।

गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच एक सालाना बैठक होती है। हर साल दोनों देश बारी बारी से इस बैठक की मेजबानी करते हैं। इस बार भारत की बारी है। सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। ध्यान रहे यूक्रेन जंग के बीच भारत हमेशा शांति की बात करता रहा लेकिन रूस के कच्चे तेल की खरीद भी करता रहा। पिछले दिनों रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर अमेरिका की ओर से पाबंदी लगाने के बाद भारत की तेल खरीद कम हुई है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है। उसका कहना है कि तेल खरीद कर भारत यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहा है।

बहरहाल, बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन की इस यात्रा के दौरान कच्चे तेल की खरीद पर चर्चा होगी और साथ ही एस 400 मिसाइल सिस्टम खरीद के बारे में भी बातचीत होगी। दोनों नेता मुक्त व्यापार संधि यानी एफटीए पर बी बात कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पुतिन के सम्मान में रात्रि भोज देंगी।

पुतिन की भारत यात्रा में सबसे ज्यादा ध्यान रक्षा समझौते पर होगा। ध्यान रहे रूस पहले कह चुका है कि वह भारत को अपना एसयू 57 स्टेल्थ फाइटर जेट देने के लिए तैयार है। यह रूस का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान है। इसके अलावा भविष्य में एस 500 पर सहयोग, ब्रह्मोस मिसाइल का अगला संस्करण और दोनों देशों की नौसेनाओं के लिए मिलकर युद्धपोत बनाने जैसी योजनाओं पर बातचीत होने की उम्मीद है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo