कर्नाटक में कांग्रेस का संकट गहराया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच नए घटनाक्रम से पार्टी का संकट गहरा गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया में सूत्र वाक्य लिखा है, जिसकी वजह से कांग्रेस नेतृत्व की चिंता बढ़ी है और विवाद खुल कर सामने आ गया है। उन्होंने बिना कोई संदर्भ दिए लिखा है कि ‘वर्ड पॉवर इज वर्ल्ड पॉवर’। माना जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को उनसे किया वादा याद दिलाया है और उसे पूरा करने को कहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले वे ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाए जाने के वादे को लेकर कह चुके हैं कि यह चार पांच लोगों के बीच की सीक्रेट डील है। अब वे उस डील को लागू करने की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनको थोड़ा इंतजार करने को कहा गया है। खबर है कि सोनिया गांधी दुबई गई हैं और 29 नवंबर को लौटेंगी। उसी दिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक हो सकती है।

इस बीच गुरुवार को कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि वे डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री मानने के लिए तैयार हैं। परमेश्वर को सिद्धारमैया का करीबी माना जाता है। हालांकि उन्होंने खुद भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई। उधर सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और राज्य सरकार के मंत्री जमीर अहमद खान ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर मामले को मिलकर सुलझाने की बात कही है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर सभी से बातचीत की जाएगी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo