इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

Categorized as समाचार

इंडोनेशिया में इन दिनों कुदरत का कहर बरस रहा है। इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। राहत की खबर ये है कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का सेंटर शुरू में 2.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.96 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया था। वहीं, इसकी गहराई 10.0 किलोमीटर मापी गई।

दूसरी ओर सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत स्थित कई इलाकों और शहरों में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले जो जानकारी सामने आई थी, उसके हिसाब से 13 लोगों की मौत हुई थी।

प्रांतीय डिजास्टर मैनेजमेंट और मिटिगेशन एजेंसी में इमरजेंसी हैंडलिंग, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स के हेड वाह्युनी पंचसिलावती ने जानकारी दी है कि इन आपदाओं में 67 लोग घायल भी हुए हैं और नौ अन्य लापता हैं।

अधिकारी ने सिन्हुआ के साथ फोन पर बातचीत की और हालात पर ताजा अपडेट भी साझा किया। उन्होंने बताया, “कुल 29 लोगों की मौत हुई है, और नौ अन्य लापता हैं। आंकड़े बढ़ सकते हैं, क्योंकि खतरों का आंकलन अभी किया जा रहा है।

Also Read : बांग्लादेश: फांसी के बाद जमीन घोटाले मामले में शेख हसीना को मिली 21 साल कैद की सजा

डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी के अनुसार, इन आपदाओं में 400 से ज्यादा घर, कई पुल और कई सार्वजनिक ढांचे तबाह हो गए। 7,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरे सुरक्षित जगहों पर पनाह लेनी पड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि मंडेलिंग नटाल, साउथ तपनौली और नॉर्थ तपनौली के इलाकों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।

सिन्हुआ के अनुसार, 22 से 25 नवंबर तक लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर आ गईं। इसकी वजह से सेंट्रल तपनौली, सिबोल्गा, मंडेलिंग नटाल, साउथ तपनौली, उत्तरी तपनौली, दक्षिणी नियास और पदांगसिडिम्पुआन में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं।

सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि दक्षिण तपनौली में 37 लोग घायल हुए और तीन लोग लापता हैं, जबकि केंद्रीय तपनौली में नुकसान का डेटा अभी इकट्ठा किया जा रहा है। इन आपदाओं से सैकड़ों घरों, स्कूलों और पब्लिक जगहों को भी नुकसान हुआ और हजारों लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है।

इससे पहले सिन्हुआ ने जानकारी दी थी कि उत्तरी सुमात्रा में लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। इसे लेकर प्रांतीय डिजास्टर मैनेजमेंट और मिटिगेशन एजेंसी के हेड तुहता रामाजया सारागिह ने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय तपनौली रीजेंसी के एक गांव में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ, जिससे एक घर तबाह हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo