राहुल से नहीं मिल पा रहे कर्नाटक के नेता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच खबर है कि राहुल गांधी वहां के किसी नेता से नहीं मिल रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी उनकी मुलाकात नहीं हुई है। मंगलवार को खुद खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होगी तो बात होगी। मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर उप मुख्यमंत्री और राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पहली बार यह इशारा किया कि चार पांच लोगों के बीच सीक्रेट डील हुई थी। उनका इशारा ढाई बाद उनको मुख्यमंत्री बनाने की डील की ओर था।

डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री बदलाव पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहूंगा, यह हम चार पांच लोगों के बीच की सीक्रेट डील है’। दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान को इस पूरे भ्रम पर अंतिम फैसला करना चाहिए, ताकि यह मुद्दा खत्म हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर हाईकमान सीएम बदलने को लेकर कोई फैसला लेता है तो वे उसका पालन करेंगे।

इस बीच दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘कर्नाटक में नेतृत्व बदलने से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं की जा सकती’। राहुल से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष कहीं भी चर्चा नहीं करते। अगर मुलाकात होती है, तो वहीं बात होगी’। गौरतलब है कि शिवकुमार के समर्थन में कुछ विधायक 23 नवंबर को दिल्ली गए थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वे आलाकमान से मिलकर शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर को ढाई साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। तभी सत्ता परिवर्तन को लेकर खींचतान तेज हो गई है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo