इथियोपिया की राख भारत के आकाश में फैली

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी की राख सोमवार की रात को भारत के आकाश पर फैल गई। हालांकि मंगलवार की शाम तक भारत का आकाश साफ हो गया और राख चीन की ओर बढ़ गई। गौरतलब है कि इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद रविवार को फटा था। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच गई। यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई।

सोमवार की रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से करीब साढ़े चार हजार किलोमीटर दूर भारत के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली व एनसीआर और पंजाब तक फैल गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में कहा कि राख के बादल शाम साढ़े सात बजे तक भारत से साफ हो जाएंगे और चीन की ओर बढ़ जाएंगे। हालांकि राख के इस गुबार की वजह से एयर इंडिया ने अपनी 11 उड़ानें रद्द कर दी थीं।

इथियोपिया से आई इस राख के गुबार की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि आम लोगों की जिंदगी पर इसका असर काफी कम हुआ। हालांकि यमन और ओमान की सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा था, खासकर जिन्हें सांस की तकलीफ रहती है। बहरहाल, आसमान में फैले राख की वजह से हवाई जहाजों को दिक्कत होने की संभावना थी। बताया जा रहा था कि राख के कण इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इंटरनेशनल एविएशन प्रोटोकॉल के तहत सतर्कता बरती जा रही थी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo