राम मंदिर पर आज ध्वजारोहण

Categorized as समाचार

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर पहली बार मंगलवार को ध्वजारोहण होगा और इसके साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे एक भव्य समारोह में मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए बताया कि वे मंगलवार की सुबह 10 बजे मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और उसके बाद ‘12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के साक्षी’ बनेंगे।

मंदिर में धर्मध्वजा फहराने की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। पूरी अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया है। धर्मध्वजा के दंड पर सोना मढ़ा गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार ध्वजा फहराएंगे। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि मोहन भागवत राममंदिर के शिलान्यास और उद्घाटन दोनों कार्यक्रमों में शामिल रहे थे।

पताकारोहण कार्यक्रम से पहले राम जन्मभूमि और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेलीकॉप्टर से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी एटीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी एनएसजी के कमांडो पूरे मंदिर की सुरक्षा संभाल रहे हैं। इनके अलावा एसपीजी, सीआपीएफ और पीएसी के जवान भी तैनात हैं। मंदिर की सुरक्षा के लिए पांच स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है।

राम मंदिर के पताकारोहण समारोह में उन एक सौ दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में दो करोड़ रुपए से ज्यादा दान दिया था। हालांकि, शंकराचार्यों को इसमें नहीं बुलाया गया है। इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने आम लोगों से 25 नवंबर को रामलला के दर्शन के लिए नहीं आने की अपील की है। 23 नवंबर की रात से ही अयोध्या की तरफ ब़डी गाड़ियों के जाने पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था 26 नवंबर की आधी रात तक लागू रहेगा। नगर निगम की टीम मंदिर के आसपास के इलाकों खुले जानवरों को पकड़ कर हटा रही है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo