अलविदा! ‘ही मैन’ धर्मेंद्र!

Categorized as समाचार

मुंबई। हिंदी फिल्म जगत के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक और संभवतः सबसे ज्यादा प्यार किए जाने वाले बेहतरीन इंसान ‘ही मैन’ धर्मेंद्र का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब उनका निधन हुआ और दो से तीन घंटे में ही बिना किसी बड़े तामझाम के विले पार्ले श्मशान में उनका अंतिम संस्कार हो गया। उनके बड़े बेटे सन्नी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, आमिर खान, शाहरूख खान, सलमान खान सहित फिल्म उद्योग के तमाम दिग्गज मौजूद थे।

धर्मेंद्र के निधन के साथ ही हिंदी सिनेमा में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के एक युग का अंत हो गया। उनको 1960 में पहली फिल्म मिली थी और उसके बाद लगातार 60 साल तक वे फिल्मों में सक्रिय रहे। महान अभिनेता धर्मेंद्र को ही मैन और गरम धरम के नाम से जाना जाता है। यह टाइटल उनको बाद की एक्शन फिल्मों के कारण मिला लेकिन धर्मेंद्र ने अपना बेहतरीन अभिनय एक्शन फिल्मों से बहुत पहले किया था। ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘हकीकत’, ‘सत्यकाम’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचाया।

सत्तर के दशक में आई ‘शोले’ में वीरू के किरदार ने उनको आम लोगों के दिलोदिमाग में हमेशा के लिए अमर कर दिया। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी हमेशा के लिए अमर है। धर्मेंद्र ने विजेता फिल्म्स नाम से अपनी कंपनी बनाई, जिसके बैनर तले उन्होंने अपने बेटे सनी देओल को ‘बेताब’ फिल्म से लॉन्च किया। उनका जन्म पंजाब में हुआ था। उनके अंतिम संस्कार के समय उनकी दूसरी पत्नी हेमामालिनी और उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राजनीति, उद्योग व फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया।

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उस समय उनके निधन की झूठी खबर भी मीडिया में आई थी। इसके दो दिन बाद 12 नवंबर को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo