मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

Categorized as समाचार

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में छह माओवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद बुधवार को आसपास के क्षेत्र में हुई एक अन्य मुठभेड़ में सात और माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुफिया एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं, और उनकी पहचान की जा रही है।

लड्ढा ने कहा, “क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार के अभियान के क्रम में अब (बुधवार) तक सात माओवादी मारे गए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार की कार्रवाई, मंगलवार को हुई पहली मुठभेड़ (ईओएफ) वाली जगह से लगभग सात किलोमीटर दूर हुई।

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सात माओवादी आज सुबह करीब सात बजे अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में मारे गए। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि एक माओवादी की पहचान श्रीकाकुलम निवासी मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है, जो आंध्र–ओडिशा सीमा (एओबी) का प्रभारी (एसीएम) था और तकनीकी कार्य, हथियार निर्माण और संचार में विशेषज्ञता रखता था।

लड्ढा के अनुसार, शंकर लगभग 20 वर्ष से माओवादी आंदोलन का हिस्सा था और लगातार जारी सुरक्षा अभियानों के कारण उसे स्थानांतरित होना पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि शंकर संभवतः माओवादी आंदोलन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से दक्षिणी राज्य में आया होगा।

गौरतलब है कि मारेडुमिल्ली मंडल के जंगली इलाके में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर माडवी हिडमा समेत छह माओवादी मारे गए थे।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo