जी-20 शिखर सम्मेलन में जाएंगे मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी-20 शिखर सम्मेलन होगा, जो 22–23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-20 एजेंडे पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। प्रधानमंत्री के सम्मेलन के सभी तीन सत्रों में संबोधन की उम्मीद है। पहला सत्र होगा — समावेशी और सतत आर्थिक विकास, जिसमें कोई पीछे न छूटे; हमारी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण; व्यापार की भूमिका; विकास के लिए वित्तपोषण और ऋण भार जैसे मुद्दे शामिल हैं।

दूसरा सत्र — एक लचीला विश्व: जी-20 का योगदान — जिसमें आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन और खाद्य प्रणालियों पर चर्चा होगी। तीसरा सत्र — सभी के लिए एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भविष्य — जिसमें महत्वपूर्ण खनिज, सभ्य कार्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रमुख विषय होंगे।

जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के जोहान्सबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित भारत–ब्राजील–दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) नेताओं की बैठक में भी भाग लेंगे।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo