इंटरनेट पर छाया पीएम मोदी की ‘भविष्यवाणी’ का वीडियो

Categorized as समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। 

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होते दिखाई दे रही है।

दरअसल, पीएम मोदी ने औरंगाबाद में रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी जीत पक्की है। 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी करें। बिहार चुनाव पर पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चित हो रहा है।

Also Read : दिल्ली-एनसीआर : 90 प्रतिशत इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है- ठीक वैसी ही जैसी प्रधानमंत्री ने भविष्यवाणी की थी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘जंगलराज वालों’ के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है। ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि ‘भैया की सरकार’ आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार में ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 64 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo