बिहार में आज फैसले का दिन

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। दो चरण में छह और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद शुक्रवार, 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग और बिहार राज्य प्रशासन सहित सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन ने मतगणना की तैयारी कर ली है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और एक घंटे में ज्यादातर सीटों के रूझान सामने आ जाएंगे। इस बार चुनाव आयोग ने गिनती के नियमों में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त होने के बाद ही ईवीएम की गिनती पूरी की जाएगी।

दूसरे चरण के मतदान के बाद 11 नवंबर को आए एक्जिट पोल अनुमानों में लगभग सभी एजेंसियों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। इक्का दुक्का एक्जिट पोल में ही महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि इस बार बिहार में रिकॉर्ड़ मतदान हुआ है। बिहार में आजादी के बाद सबसे ज्यादा 66.9 फीसदी वोटिंग हुई है। महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब नौ फीसदी ज्यादा मतदान किया है।

एक्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक एनडीए को 154 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है। अगर एनडीए जीतता है तो नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक रूप से उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया लेकिन चुनाव प्रचार में सारे नेताओं ने कहा कि एनडीए के जीतने पर नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बार चुनावों में सीधा मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच हुआ। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo