इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान

Categorized as समाचार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए धमाके के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को खुली धमकी दी है। उन्होंने अफगानिस्तान में आतंकवादियों को शरण देने के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की धमकी दी। 

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की बढ़ती लहर को नजरअंदाज नहीं करेगा और अगर अफगानिस्तान में आतंकवादी पनाहगाहों की स्थिति बिगड़ती है तो वह निर्णायक जवाब देगा।

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, “अफगान तालिबान की निंदा और खेद के शब्द केवल बयानों तक ही सीमित हैं, उनमें ईमानदारी नहीं दिखती। अफगानिस्तान की धरती से सक्रिय आतंकवादी पाकिस्तान को निशाना बनाना जारी रखे हुए हैं। हाल के अधिकांश हमले अफगान नागरिकों द्वारा किए गए हैं।

हाल ही में कैडेट कॉलेज वाना में हुए हमले का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक सफल अभियान चलाया और अल्लाह की रहम से सभी कैडेटों की जान बचाई।

Also Read : तेजस्वी यादव का दावा-14 नवंबर को क्लीन स्वीप होने जा रहा है

इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने धमाके को एक वेकअप कॉल बताया था। उन्होंने कहा, “हम युद्ध की स्थिति में हैं। जो कोई भी यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना यह युद्ध अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में लड़ रही है, उन्हें बताना चाहूंगा कि आज इस्लामाबाद जिला अदालत में हुआ यह आत्मघाती हमला एक वेकअप कॉल है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफल बातचीत की ज्यादा उम्मीद रखना बेकार होगा। पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए।

इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हम जंग की हालत में हैं। हमला अफगान सीमा या बलूचिस्तान में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद में हो रहा है। तालिबानी शासक पाकिस्तान में आतंकवाद को रोक सकते हैं, लेकिन इस्लामाबाद तक यह जंग लाना काबुल की तरफ से एक संदेश है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo