प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। भूटान यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना। 

प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान, अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “एक ऐसा नेता जो चौबीसों घंटे राष्ट्रहित और दुश्मनों से भारत की रक्षा के लिए समर्पित रहता है। भूटान से वापस दिल्ली उतरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में हुए विस्फोट में घायल लोगों से मिलने सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।

Also Read : महाराष्ट्र: बीएमसी चुनावों से पहले भाजपा की मुंबई इकाई में फेरबदल

प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से वापस दिल्ली उतरकर सीधे एलएनजेपी अस्पताल गए और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले।” शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जो लोग इसके (दिल्ली ब्लास्ट) पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह कार ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और वहां मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति के बारे में जाना था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल जाकर हादसे में घायल नागरिकों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo