महाराष्ट्र चुनाव आयोग का ऐलान, नगर निकायों के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग और 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Categorized as समाचार

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को राज्य की नगर परिषद और पंचायत चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  

चुनाव आयोग ने राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए मतदान और चुनावी नतीजे की तारीख का ऐलान किया। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र के इन स्थानीय निकायों में 6,859 सदस्य और 288 अध्यक्ष हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 2 दिसंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी। इस बीच नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को की जाएगी। अपील सहित नामांकन वापस लेने की तारीख 25 नवंबर और बिना अपील वाले नामांकन वापस लेने की तिथि 20 नवंबर होगी।

राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) दिनेश वाघमारे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में लगभग 1.03 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

Also Read : अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन

एसईसी के अनुसार, राज्य की कुल 246 नगर परिषदों में से 10 नवगठित हैं, जबकि अन्य सभी 236 नगर परिषदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

उन्होंने बताया कि राज्य की कुल 147 में से 42 नगर पंचायतों का चुनाव हो रहा है। इन 42 नगर पंचायतों में से 15 नवगठित हैं। बाकी सभी 27 नगर पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं, 105 नगर परिषदों का कार्यकाल अभी शेष है।

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का यूज किया जाएगा, लेकिन मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपीएटी) का उपयोग नहीं होगा।

एसईसी की यह घोषणा वोट चोरी और जाली वोटों को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई है। एसईसी के अनुसार, रिजर्व वार्डों से खड़े उम्मीदवारों को अपना जाति प्रमाण पत्र और जाति वैधता प्रमाण पत्र पेश करना जरूरी होगा।

एसईसी ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन पत्र और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए एक वेबसाइट डेवलप की है।

उम्मीदवार वेबसाइट पर पूरा नामांकन पत्र और शपथ पत्र दाखिल करने के बाद उसके प्रिंटआउट लेंगे और उस पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo