बिहार चुनाव : ‘पोलस्ट्रैट’ ने भी माना एनडीए को मिलेगा बहुमत

Categorized as समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नीत एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। पहले चरण के मतदान से पहले सामने आए ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं। 

‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल में भाजपा को अकेले 70 से 72 सीटें, जबकि विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ को 93-102 सीटें दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी खाता खुल सकता है, जिसे एक से तीन सीटें मिलने की संभावना है।

ओपिनियन पोल में एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू को 53-56 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 10-12 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, महागठबंधन में शामिल राजद को 69-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 10-13, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 1-2, जबकि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) को 0-1 सीट दी गई है।

इसके अलावा, ओपिनियन पोल में एआईएमआईएम को दो से तीन सीटें और जनशक्ति जनता दल को एक सीट दी गई है। एक से दो सीट पर निर्दलीयों को जीत मिलने का अनुमान है।

Also Read : पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देगी एनडीए की जीत: पीएम मोदी

‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ सकती है। बिहार में एनडीए को बढ़त का श्रेय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और मजबूत संगठनात्मक मशीनरी को दिया गया है।

ओपिनियन पोल में एनडीए का वोट प्रतिशत 44.80 फीसदी, जबकि महागठबंधन का वोट प्रतिशत 38.60 फीसदी दिखाया गया है। 41 से 59 आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद एनडीए है। वहीं, 26-40 आयु वर्ग में एनडीए के लिए समर्थन बढ़कर 43.18 प्रतिशत हो गया है, जबकि 18-25 साल के युवाओं की पहली पसंद महागठबंधन है।

महागठबंधन की ओर यह झुकाव बेरोजगारी (37.99 प्रतिशत युवाओं के लिए शीर्ष मुद्दा है) को लेकर युवाओं की बढ़ती चिंताओं के अनुरूप देखा गया है। ‘पोलस्ट्रैट’ ने ओपिनियन पोल में बिहार के 8,42,322 लोगों की राय को शामिल किया है।

इसके अलावा ‘चाणक्य’ के ओपिनियन पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘चाणक्य’ ने अपने ओपिनियन पोल में एनडीए को 128 से 134 सीटें, जबकि महागठबंधन को 102 से 108 सीटें दी हैं। एआईएमआईएम वाले जीडीए गठबंधन को 3 से 6 सीट मिल सकती हैं, वहीं अन्य को 2 से 3 सीटें दी गई हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo