मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया

Categorized as समाचार

अहमदाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एक परेड का भी निरीक्षण किया और उसके बाद कहा कि कांग्रेस ने देश के महापुरुषों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एकता व संप्रभुता के साथ मजबूत भारत का जो सपना देशवासियों ने देखा था उसे सरदार पटेल के निधन के बाद कांग्रेस सरकारों भुला दिया। नक्‍सलवाद, माओवाद व घुसपैठ पनपता रहा, कश्‍मीर व पूर्वोत्‍तर में देश टूट के कगार पर था लेकिन उनको कोई फर्क नहीं पडा।

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल ही नहीं डॉ अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण जैसी महान विभूतियों के साथ भी अन्‍याय किया। उन्होंने कहा कि पटेल के निधन के बाद कांग्रेस उनकी नीतियों से भटक गई। गौरतलब है कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की डेढ़ सौवीं जयंती पर गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में एकता परेड आयोजित की गई।

वही पर प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के 75 वर्ष में देश की एकता व संप्रभुता के समक्ष आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा क‍ि कांग्रेस की सरकारों ने देश की एकता व संप्रभुता को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कश्‍मीर में हुई गलती के कारण देश का टुकड़ा अलग हुआ इसके बाद पूर्वोत्‍तर की समस्‍या उत्‍पन्‍न हुई। नक्‍सलवाद, माओवाद व आतंक ने देश की संप्रभुता को चुनौती दी तब सरकारों ने सरदार की नीति पर चलने के बजाये रीढ विहीन नीति को चुना।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों से सत्‍ता के साथ गुलामी की मानसिकता को भी आत्‍मसात कर दिया था। अंग्रेजों ने देश की एकता को तोडने के लिए वंदे मातरम पर रोक लगाई और कांग्रेस ने तुष्‍टीकरण के लिए देश की आत्‍मा में बसे वंदे मातरम जैसे गीत के एक हिस्‍से को काट दिया। उन्होंने बताया कि कैसे कांग्रेस राज में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तथा उनके सत्‍ता में आने के बाद एक एक समस्‍या का स्‍थायी समाधान किया गया। मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर देश के सम्‍मान से समझौता करने व महान विभूतियों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo