खड़गे ने आरएसएस पर पाबंदी की मांग की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अपने बेटे प्रियांक खड़गे के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, आरएसएस पर पाबंदी की मांग की है। खड़गे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हीं के हवाले से यह मांग की। गौरतलब है कि सरदार पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका जवाब दिया।

खड़गे ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ये मेरा विचार है और मैं खुल कर बोलूंगा कि आरएसएस पर बैन लगाना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और आरएसएस के कारण कानून व्यवस्था की दिक्कतें हो रही हैं’।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 18 जुलाई 1948 के तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल के एक पत्र का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कहा था कि आरएसएस ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई। खड़गे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। हालांकि वे यह कहने के लिए तैयार होकर और चिट्ठी लेकर आए थे।

बहरहाल, खड़गे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पटेल के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की, जबकि उनके बीच अच्छे संबंध थे। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते थे। नेहरू ने भारत की एकता को आकार देने के लिए पटेल की सराहना की और पटेल ने नेहरू को देश के लिए एक आदर्श बताया था’। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की जयंती पर यह टिप्पणी की।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo