जस्टिस सूर्यकांत होंगे अगले चीफ जस्टिस

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत अगले चीफ जस्टिस होंगे। चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर से की गई सिफारिश को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ जस्टिस होंगे। वे 24 नवंबर को शपथ लेंगे। वे मौजूदा चीफ जस्टिस बीआर गवई की जगह लेंगे। चीफ जस्टिस गवई 23 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। कानून मंत्रालय ने गुरुवार को जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति की जानकारी दी।

इससे पहले चीफ जस्टिस गवई ने परंपरा के मुताबिक दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा। वे नौ फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। चीफ जस्टिस गवई ने सोमवार को केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। गौरतलब है कि जस्टिस सूर्यकांत ने कई अहम मामलों में फैसले सुनाए हैं। पेगासस जासूसी मामले में वे उस बेंच का हिस्सा रहे, जिसने साइबर विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर जांच करवाई। वे उस बेंच में भी थे, जिसने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की थी और अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला कायम रखा था। वे देश का चीफ जस्टिस बनने वाले हरियाणा से पहले व्यक्ति होंगे।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo