महाराष्ट्र: मुंबई के आरए स्टूडियो में 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

Categorized as समाचार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के नामचीन आरए स्टूडियो के फर्स्ट फ्लोर पर चल रही एक्टिंग क्लास में 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।  

यहां एक आरोपी ने क्लास के बच्चों को बंधक बना लिया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। उचित सत्यापन के बाद अन्य विवरण जल्द से जल्द साझा किए जाएंगे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित आर्या नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के पवई इलाके में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था। उसने एक वीडियो जारी कर कथित तौर पर कहा कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया तो वह आग लगा देगा और खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Also Read : बिहार : नालंदा में बोले राहुल गांधी, सीएम नीतीश का रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के पास है

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि 17 बच्चे और एक सीनियर सिटीजन को बंधक बनाया गया था। पहले बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस जबरन स्टूडियो में घुस गई। दोपहर 1.45 बजे पुलिस को कॉल आया था। मौके पर कुछ केमिकल और एयर गन मिली है।

बच्चों को वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। मुंबई पुलिस के लिए यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था।

बता दें कि यह घटना दिनदहाड़े हुई। क्लास में बंधक बनाए गए बच्चों को खिड़की से झांकते हुए देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस-प्रशासन से बच्चों को बचाने की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को घेर कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo