यही तो आशंका है

Categorized as संपादकीय

जेनरेटिव एआई से छात्र अवधारणाओं को बिना समझे असाइनमेंट पूरा कर लेते हैं। एआई पर निर्भरता उनके मानसिक प्रयास को कमजोर कर देती है। मगर जब एआई का सहारा नहीं रहता, तो वे पिछड़ जाते हैँ।

जो अब तक आशंका थी, उसकी पुष्टि अब ठोस अध्ययन से होने लगी है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस उपकरणों का इस्तेमाल बच्चे पढ़ाई-लिखाई में करने लगें, तो मानसिक क्रिया के जरिए सीखने और यादाश्त गहरी होने के मामले में वे पीछे रह जाएंगे। एक प्रॉम्प्ट से गणित के आम जोड़-घटाव, गुणा-भाग आदि के जवाब हाजिर हो जाएं, तो दिमागी गणना की क्षमता विकसित करने की जरूरत ही उन्हें महसूस नहीं होगी। यही बात सामान्य ज्ञान के अन्य क्षेत्रों पर भी लागू होती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि नीति निर्माता एवं अभिभावक इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के मार्ग-निर्देशन के लिए विशेष प्रयास करें।

ब्रिटिश पत्रिका द इकॉनमिस्ट की एक रिपोर्ट में चीन में हुए एक महत्त्वपूर्ण अध्ययन का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक अल्पकाल में तो एआई का इस्तेमाल लाभदायक रहता है, लेकिन दीर्घकाल में यह नुकसान का सौदा बन जाता है। चीन में 12-18 वर्ष की उम्र के 27,000 छात्रों पर यह अध्ययन हुआ। इसमें पाया गया कि डीपसीक एवं अन्य एआई मॉडल्स का उपयोग करने से होमवर्क के अंकों में 18 प्रतिशत का सुधार हुआ। साथ ही असाइनमेंट पूरा करने का औसत समय 64 से घटकर 45 मिनट रह गया। लेकिन जब इम्तहान की बात आई, तो उन छात्रों को एआई पर निर्भर ना रहने वाले विद्यार्थियों की तुलना में 20 प्रतिशत कम अंक प्राप्त हुए।

अध्ययनकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जेनरेटिव एआई से छात्र अंतर्निहित अवधारणाओं को बिना समझे तेजी से असाइनमेंट पूरा कर लेते हैं। लेकिन जब एआई का सहारा नहीं रहता, तो वे पिछड़ जाते हैँ। यह ठीक है कि एआई से पहले भी शॉर्टकट मौजूद थे। छात्र होमवर्क पूरा करने में इंटरनेट की मदद लेते थे। तब भी परीक्षा में प्रदर्शन पर इसका असर पड़ता था। मगर एआई ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। इसलिए विशेषज्ञों की इस राय पर ध्यान देने की जरूरत है कि शॉर्टकट के लिए एआई पर निर्भरता उस मानसिक प्रयास (कॉग्निटिव एफर्ट) को कमजोर कर देती है, जो गहरे ज्ञान के लिए आवश्यक है। स्पष्टतः ऐसी निर्भरता से बच्चों को बचाना समाज की जिम्मेदारी है।


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo