राजस्थान में लागू होगी समान नागरिक संहिता : भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार संविधान के अनुच्छेद-44 की भावना के अनुरूप ‘राजस्थान नागरिक संहिता, 2026’ विधेयक लाएगी, जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रावधान है। यहां डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित कानून… Continue reading राजस्थान में लागू होगी समान नागरिक संहिता : भजनलाल शर्मा

आरजी कर हत्या-दुष्कर्म मामले में पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार

कोलकाता के सरकारी आर जी कर अस्पताल में 2024 में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद पीड़िता का शव ‘जल्दबाजी में अंतिम संस्कार’ कराने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे निर्मल घोष को बृहस्पतिवार को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने… Continue reading आरजी कर हत्या-दुष्कर्म मामले में पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा बसपा से निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अपनी पूर्ववर्ती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निष्कासित कर दिया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस संबंध में ऐलान करते हुए… Continue reading पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा बसपा से निष्कासित

फडणवीस ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की जांच का आदेश दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र… Continue reading फडणवीस ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की जांच का आदेश दिया

भोजपुर मुठभेड़: भरत तिवारी के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देगी बिहार सरकार

बिहार सरकार ने भोजपुर जिले में 17 जून को कथित मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता देगी और परिवार… Continue reading भोजपुर मुठभेड़: भरत तिवारी के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देगी बिहार सरकार

दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे आप के आठ विधायकों को बाहर निकाला गया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के आठ विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। ये विधायक नारेबाजी कर रहे थे और खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे थे। सत्र की शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी (आप)… Continue reading दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे आप के आठ विधायकों को बाहर निकाला गया

तमिलनाडु विधानसभा में नीट और एफसीआरए विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के एक मात्र सदस्य के विरोध के बीच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) (एफसीआरए) संशोधन विधेयक, 2026’ के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए। नीट पर पारित प्रस्ताव में केंद्र सरकार से इस परीक्षा को समाप्त करने और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार… Continue reading तमिलनाडु विधानसभा में नीट और एफसीआरए विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सदन में हो रहे शोर-शराबे का हवाला देकर सत्र के लिए निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने सदन में आज कहा… Continue reading झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

देशभर में नौ से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और देशभर में नौ से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पूरे सप्ताह प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में स्कूल-कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ आरडब्ल्यूए,… Continue reading देशभर में नौ से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

होराट्टी ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी ने स्वेच्छा से अपना इस्तीफा सौंपा था और उसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने राज्यपाल के पास की गई इस शिकायत को खारिज कर दिया कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत… Continue reading होराट्टी ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दिया

logo