महागठबंधन के ‘संकल्प पत्र’ के मुख्य पृष्ठ पर सिद्दीकी की तस्वीर, लालू-सहनी साथ-साथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस चुनाव में राजद-कांग्रेस नीत महागठबंधन सीएम और डिप्टी सीएम फेस घोषित करने के बाद अब अपना घोषणा पत्र भी जारी करने वाला है।   इस बीच सोशल मीडिया पर घोषणा पत्र की कॉपी (प्रति) सामने आई है। अगर इस कॉपी को सही माना… Continue reading महागठबंधन के ‘संकल्प पत्र’ के मुख्य पृष्ठ पर सिद्दीकी की तस्वीर, लालू-सहनी साथ-साथ

दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला

दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। 1 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैर-बीएस-6 वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।   यह आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों के तहत जारी किया गया है और इसे दिल्ली परिवहन विभाग ने… Continue reading दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला

सूर्योपासना में डूबा बिहार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयार छठ घाट ‎

बिहार में चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन सोमवार की शाम छठ व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसे लेकर पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापर्व छठ को लेकर बिहार के शहरों से लेकर कस्बों, गांवों तक के लोग सूर्योपासना में श्रद्धाभक्ति में डूबे हुए हैं। ‎… Continue reading सूर्योपासना में डूबा बिहार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयार छठ घाट ‎

छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद उनकी प्रशंसा की। उन्होंने अभी भी हथियार थामने वाले माओवादियों से जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील भी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा मुझे यह बताते हुए खुशी हो… Continue reading छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तेजी से उत्तरी-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले छह घंटों में यह तूफान 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है।   सोमवार सुबह मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 12 घंटों में तूफान दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य… Continue reading चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट

प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने से निधन

कॉमेडी फिल्म में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भारतीय निर्माता अशोक पंडित ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट… Continue reading प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने से निधन

‘लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन से मिलकर बना है महागठबंधन’ : केशव प्रसाद मौर्य

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए महागठबंधन को ‘लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्ता के अहंकार में डूबा हुआ है और जनता को अब भी गुलाम समझता है। मौर्य ने… Continue reading ‘लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन से मिलकर बना है महागठबंधन’ : केशव प्रसाद मौर्य

महाराष्ट्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बढ़ते अवैध बांग्लादेशी प्रवास को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस मुद्दे पर एक नया सरकारी परिपत्र (जीआर) जारी किया है।  सरकार ने स्पष्ट कहा है कि बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति के चलते बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में… Continue reading महाराष्ट्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम भी शामिल है।  समाजवादी पार्टी ने अपने 20 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसमें सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन… Continue reading बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की भाजपा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा ऐतराज जताया है।   भाजपा ने रोहिणी को शब्दों की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी है। रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर सोशल… Continue reading रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की भाजपा

logo