दिल्ली में भाजपा और आप की जोर आजमाइश

वैसे तो दिल्ली नगर निगम में भाजपा को बहुमत की समस्या नहीं है। उसके पाक 116 पार्षद हैं और आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षदों का समर्थन भी उसको है। इस तरह उसके पास 131 पार्षद हो जाते हैं, जबकि सदन की संख्या ढाई सौ की है। फिर… Continue reading दिल्ली में भाजपा और आप की जोर आजमाइश

राजभवन का नाम लोकभवन करने से क्या होगा?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां कुछ न कुछ ऐसा कर रही हैं, जिससे मीडिया का फोकस उनकी तरफ हो। सब अपना अपना एजेंडा स्थापित करना चाहते हैं। इसी बीच राजभवन ने भी एक फैसला किया है। अब कोलकाता में राजभवन को लोकभवन कहा जाएगा। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसकी घोषणा… Continue reading राजभवन का नाम लोकभवन करने से क्या होगा?

हरियाणा में अभय चौटाला की राजनीति

हरियाणा में चुनाव अभी बहुत दूर हैं। वहां 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होगा। लेकिन अभी से नए राजनीतिक समीकरण बनने बिगड़ने शुरू हो गए हैं। ओमप्रकाश चौटाला का परिवार सक्रिय हो गया है। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद जाट कांग्रेस को छोड़ेंगे।… Continue reading हरियाणा में अभय चौटाला की राजनीति

संसद सत्र इस बार भी विवाद में जाएगा

संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू हो रहा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। रविवार को सत्र के सुचारू संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक होगी। लेकिन उससे पहले नेताओं की ओर से जो बयान आ रहे हैं उनसे लग रहा है कि इस बार भी सत्र जाया होगा। इसका मुख्य कारण मतदाता सूची का… Continue reading संसद सत्र इस बार भी विवाद में जाएगा

जेपीसी को दिया जाएगा और समय

पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए लाए गए संविधान के 129वें संविधान संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी विचार कर रही है। इस जेपीसी की अध्यक्षता भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी कर रहे हैं। इस संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल संसद के शीतकालीन सत्र में समाप्त… Continue reading जेपीसी को दिया जाएगा और समय

सिद्धारमैया के पास ज्यादा विधायक हैं

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रहे नाटक के बीच कांग्रेस आलाकमान इसे सुलझाने के लिए कुछ विकल्पों पर विचार कर रहा है। उनमें से एक विकल्प शक्ति परीक्षण का भी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस आधिकारिक रूप से विधायकों के बीच रायशुमारी करा सकती है। शक्ति परीक्षण का मतलब विधायकों की… Continue reading सिद्धारमैया के पास ज्यादा विधायक हैं

बंगाल में एसआईआर बिहार की लाइन पर

पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का काम चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा विवाद बंगाल में ही हो रहा है। वहां ममता बनर्जी सड़क पर उतर कर विरोध कर रही हैं और उनकी पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में चुनाव आयोग से… Continue reading बंगाल में एसआईआर बिहार की लाइन पर

चुनाव को लेकर बिहार में एक भी शिकायत नहीं

यह बहुत कमाल की बात है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके साथ साथ बिहार की दूसरी विपक्षी पार्टियों के तमाम नेताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाए, एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाए और चुनाव आयोग पर हमला किया लेकिन चुनाव के बाद किसी भी पार्टी के किसी भी हारे हुए उम्मीदवार ने… Continue reading चुनाव को लेकर बिहार में एक भी शिकायत नहीं

सिद्धारमैया की विदाई कब होगी?

कांग्रेस के नेता मान रहे हैं कि इस बार कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का जो अभियान चल रहा है वह पहले से अलग है। पहले सिर्फ बातें होती थीं लेकिन इस बार उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार गंभीर हैं क्योंकि 20 नवंबर को सिद्धारमैया के बतौर मुख्यमंत्री ढाई साल पूरे हो… Continue reading सिद्धारमैया की विदाई कब होगी?

संघ का संगठन भी बीएलओ की मौत से चिंतित

भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को छोड़ कर ऐसा लग रहा है कि पूरा देश ही बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ की मौत और उनकी परेशानियों को लेकर चिंतित है। सबको महसूस हो रहा है कि उनके साथ ज्यादती हो रही है। उनके ऊपर काम का बहुत बोझ है। दोहरी जिम्मेदारी निभाने के कारण… Continue reading संघ का संगठन भी बीएलओ की मौत से चिंतित

logo