नाविक की मौत पर भारत का विरोध

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने ईरान के दूतावास के उप प्रमुख को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय घायल हुए हैं। भारत ने वाणिज्यिक पोत ‘एमटी अल बहियाह’ और ‘एमटी… Continue reading नाविक की मौत पर भारत का विरोध

ई20 के साथ शुद्ध पेट्रोल भी दे : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ई20 पेट्रोल से जुड़ी लोगों की चिंताओं पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराने तथा ई20 पेट्रोल की कीमत कम करने की मांग की… Continue reading ई20 के साथ शुद्ध पेट्रोल भी दे : केजरीवाल

भोजशाला में नमाज के लिए अलग स्थान का निर्देश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर मामले में मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नमाज के लिए परिसर के निकट अलग खुला स्थान उपलब्ध कराने का अंतरिम निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अंतिम निर्णय तक ही लागू रहेगी। प्रधान न्यायाधीश… Continue reading भोजशाला में नमाज के लिए अलग स्थान का निर्देश

होर्मुज जलडमरूमध्य पर शुल्क लगाने की धमकी से ट्रंप पीछे हटे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले माल पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना से एक दिन बाद ही पीछे हटते हुए कहा कि इसके बजाय पश्चिम एशियाई देश अमेरिका के साथ निवेश और व्यापार समझौते करेंगे। Also Read : शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा ट्रंप ने… Continue reading होर्मुज जलडमरूमध्य पर शुल्क लगाने की धमकी से ट्रंप पीछे हटे

सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान, केंद्र से वार्ता की अपील

अभिनेत्री जीनत अमान ने केंद्र सरकार से 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने की मंगलवार को अपील की। अभिनेत्री ने कहा कि भारत को मूकदर्शक बने रहकर अपनी सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक को तिल-तिल मिटते नहीं देखना चाहिए। जीनत अमान (74) ने इंस्टाग्राम… Continue reading सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान, केंद्र से वार्ता की अपील

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन दोषी

नई दिल्ली। दिल्ली में 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। अतिरिक्त… Continue reading अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन दोषी

खुदरा महंगाई चार से ऊपर

नई दिल्ली। खाने पीने की चीजों की महंगाई के कारण खुदरा महंगाई दर डेढ़ साल में पहली बार चार फीसदी की सीमा से ऊपर गई है। जनवरी 2025 के बाद पहली बार खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तय की गई सीमा के औसत से ज्यादा हो गई है। गौरतलब है कि… Continue reading खुदरा महंगाई चार से ऊपर

गौवध पर रोक का आदेश स्थगित

नई दिल्ली। तमिलनाडु में गौवध पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि कानून के तहत अगर निर्धारित स्थान पर और तय श्रेणी में गाय के वध का प्रावधान किया गया है तो उस पर अदालत का… Continue reading गौवध पर रोक का आदेश स्थगित

होर्मुज में हफ्ता वसूलेंगे ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुंबई के भाई लोगों की तरह हफ्ता वसूलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देंगे और बदले में 20 फीसदी प्रोटेक्शन मनी लेंगे। ईरान पर दोबारा हमला शुरू करने के पांच दिन के बाद ट्रंप ने सोमवार… Continue reading होर्मुज में हफ्ता वसूलेंगे ट्रंप

रूस ने अपना विशेष विमान ईरान भेजा

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका की ओर से नए सिरे से शुरू हुए हमले के बाद खबर है कि रूस ने अपना एक विशेष विमान ईरान भेजा है। यह बेहद सुरक्षित विमाना है और इसे डूम्ड डे प्लेन यानी कयामत के दिन उड़ने वाला विमान कहा जाता है। यह उड़ता हुआ कमांड सेंटर है, जिसका… Continue reading रूस ने अपना विशेष विमान ईरान भेजा

logo