साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

साणंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। साणंद में स्थित सीजी सेमी के ओएसएटी प्लांट में शनिवार से प्रोडक्शन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्लांट में हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी। उन्होंने… Continue reading साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

खामेनेई की अंतिम विदाई में लाखों लोग शामिल

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को आखिरी विदाई के कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को लाखों लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में जुटे। शिया परंपरा के मुताबिक काले कपड़े पहने लोग छाती पीटकर मातम मनाते दिखे। इस दौरान लोगों ने ‘खून बहेगा’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे भी लगाए।… Continue reading खामेनेई की अंतिम विदाई में लाखों लोग शामिल

तृणमूल कांग्रेस में जारी उथल-पुथल के बीच चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को संबोधित एक पत्र में अपना पद छोड़ने की जानकारी दी। उनका यह इस्तीफा पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों की रिपोर्टों के बीच आया है। उनके पार्षद बेटे ने पार्टी के… Continue reading तृणमूल कांग्रेस में जारी उथल-पुथल के बीच चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 व्यक्ति यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित

आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत गृह मंत्रालय ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रतिबंधित संगठनों के 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया है। आतंकवादी घोषित व्यक्तियों में से 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक हैं । ये सभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों… Continue reading प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 व्यक्ति यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू

अमेरिका एवं इजराइल के हमलों में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गए। फरवरी में ईरान युद्ध की शुरुआत में हुए हवाई हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई थी। खामेनेई का शव ईरान की राजधानी… Continue reading ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू

केतन हत्याकांड : आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोयल (20) और चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में… Continue reading केतन हत्याकांड : आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हुईं। ताबूत में बंद खामेनेई का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उनको श्रद्धांजलि… Continue reading खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू

चढ़ावा चोरी पर संघ ने चुप्पी तोड़ी

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। संघ ने अपने पहले बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि मंदिर का प्रबंधन जिस श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Continue reading चढ़ावा चोरी पर संघ ने चुप्पी तोड़ी

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक और पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं। वे नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे महाकाल की नगरी उज्जैन से श्रीराम की नगरी अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की घटना को लेकर… Continue reading उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

विपक्ष ने जारी की चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लिखी चिट्ठी शुक्रवार को सार्वजनिक की। विपक्ष की 23 पार्टियों और राज्यसभा के निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल के दस्तखत वाली यह चिट्ठी 28 जून को चीफ जस्टिस को भेजी थी। इस चिट्ठी में विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता… Continue reading विपक्ष ने जारी की चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी

logo