काटे, जोड़े गए नाम बताए आयोग

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के एक दिन बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने चुनाव आयोग से कहा कि बहुत कंफ्यूजन है। अब तीन मतदाता सूची उपलब्ध है, जिसमें एक 2022 के संक्षिप्त पुनरीक्षण वाली सूची है,… Continue reading काटे, जोड़े गए नाम बताए आयोग

रायबरेली मॉब लिंचिंग संविधान की हत्या: राहुल

नई दिल्ली। रायबरेली में एक दलित युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले में राहुल गांधी ने सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी और दुख जाहिर किया है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक साझा चिट्ठी भी जारी की… Continue reading रायबरेली मॉब लिंचिंग संविधान की हत्या: राहुल

विश्व बैंक ने विकास दर का अनुमान बढ़ाया

नई दिल्ली। जीएसटी कटौती बाजार में रौनक लौटने की खबरों के बीच विश्व बैंक ने भारत में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। विश्व बैंक ने सात अक्टूबर को जारी अपने ताजा अनुमान में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी की दर… Continue reading विश्व बैंक ने विकास दर का अनुमान बढ़ाया

चिराग के कारण अटका एनडीए का सीट बंटवारा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अभी तक दोनों गठबंधन सीट बंटवारे का फॉर्मूला नहीं तय कर पा रहे हैं। बिहार में जनता दल यू, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली लौटे और मंगलवार को उन्होंने लोक… Continue reading चिराग के कारण अटका एनडीए का सीट बंटवारा

कफ सिरप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई मौतों का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला कफ सिरप पीने से अब तक… Continue reading कफ सिरप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

सीजेआई गवई पर हमले के खिलाफ देशभर में वकीलों का प्रदर्शन जारी

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई बीआर गवई के खिलाफ दुर्व्यवहार की कोशिश के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने कहा कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि भारत की न्याय व्यवस्था की नींव को हिलाने की साजिश है। यह संविधान के खिलाफ… Continue reading सीजेआई गवई पर हमले के खिलाफ देशभर में वकीलों का प्रदर्शन जारी

वांगचुक मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया

नई दिल्ली। जोधपुर की जेल में बंद लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। अदालत ने हेबियस कॉर्पस की इस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने… Continue reading वांगचुक मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग लगने से 6 मरीजों की मौत हुई

जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में रविवार देर रात आग लगने से 6 मरीजों की मौत हो गई और पांच की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे।  अस्पताल के इंचार्ज जगदीश मोदी ने आईएएनएस को बताया कि यह… Continue reading जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग लगने से 6 मरीजों की मौत हुई

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया।  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए… Continue reading बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान

सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। उपचुनावों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजे जारी होंगे।  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि… Continue reading सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

logo