अपार कृपा बरसाने वाली माता कात्यायनी

भगवती दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी के संबंध में भी अनेक पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार माता कात्यायनी ने भक्तों के हितार्थ परम शक्ति के रूप मे उत्पन्न होकर संसार में व्याप्त असुरों के भय को समाप्त किया है। देवताओं के कल्याण हेतु ऋषि कत के पुत्र कात्य अर्थात महर्षि कात्यायन के यहां… Continue reading अपार कृपा बरसाने वाली माता कात्यायनी

इजराइलः जीत फ़ौरी है और हार टिकाऊ

कहानी का मुख्य पहलू है कि फिलस्तीनियों के साथ बेलगाम ज्यादती और गज़ा में मानव संहार को आगे बढ़ाते हुए इजराइल किस तरह दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। उसके उद्दंड व्यवहार के कारण खाड़ी, अरब और इस्लामी दुनिया में नए समीकरण बन रहे हैं। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ रक्षा समझौता इसकी… Continue reading इजराइलः जीत फ़ौरी है और हार टिकाऊ

पाकिस्तान में खेलने का माद्दा क्या?

जहां भारत वैश्विक प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल-फाइनल तक पहुंच रहा है, वहीं पाकिस्तान शुरुआती चरण में ही लड़खड़ा जाती है। वर्ष 2024 के टी20 विश्व कप में उसे अमेरिका जैसी कमजोर टीम ने हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। स्पष्ट है कि पाकिस्तानी टीम में अब न दम नजर आता है और न ही प्रतिस्पर्धा।… Continue reading पाकिस्तान में खेलने का माद्दा क्या?

देवीलाल की जयंती से नदारद समाजवादी

समाजवादी नेता और देश के उप प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल की जयंती इस बार खामोशी से गुजर गई। चौटाला परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और कार्यकर्ता ही इस कार्यक्रम में शरीक हुए। हरियाणा के कई बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी देवीलाल की जयंती 25 सितंबर को थी। हर साल की… Continue reading देवीलाल की जयंती से नदारद समाजवादी

बंगाल के बाद केरल के लोगों पर अत्याचार!

यह संयोग है या कोई प्रयोग, इसका पता तो बाद में चलेगा लेकिन अभी पश्चिम बंगाल के बाद केरल के लोगों पर अत्याचार की खबर आई है और वह भी दिल्ली में। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले कुछ दिनों से कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि दिल्ली और राष्ट्रीय… Continue reading बंगाल के बाद केरल के लोगों पर अत्याचार!

राष्ट्रवादी मूल्यों में खंपे संघ के सौ वर्ष…

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ भारत को केवल राजनीतिक भू सीमा नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक राष्ट्र मानता है। इसकी दृष्टि में भारतीय संस्कृति ही राष्ट्रीय एकता का आधार है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ साथ संघ मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि मानता है। यह आधुनिकता और परंपरा के संतुलन पर बल देता है। संघ की… Continue reading राष्ट्रवादी मूल्यों में खंपे संघ के सौ वर्ष…

जयशंकर ने उठाई यूएन में सुधार की मांग

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स देशों की बैठक में हिस्सा लिया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का मुद्दा उठाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री ने शुक्रवार देर रात ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र… Continue reading जयशंकर ने उठाई यूएन में सुधार की मांग

बरेली में विवाद के बाद तौकीर रजा गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली और मऊ में शुक्रवार को हुए विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है। असल में तौकीर रजा ने ही लोगों से जुमे की नमाज के बाद इकट्ठा होने की अपील की थी। हिंसा भड़कने… Continue reading बरेली में विवाद के बाद तौकीर रजा गिरफ्तार

वांगचुक के कथित पाक कनेक्शन की जांच होगी

लेह। लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब कहा जा रहा है कि उनके पाकिस्तान और बांग्लादेश से कनेक्शन हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान कनेक्शन में एक व्यक्ति की तलाश थी, जिसे पुलिस ने कुछ दिन… Continue reading वांगचुक के कथित पाक कनेक्शन की जांच होगी

विजय की रैली में भगदड़ में कई लोग मरे

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय की पार्टी टीवीके की एक रैली में शनिवार को भगदड़ मच गई। विजय की पार्टी की एक बड़ी  रैली नमक्कल में हो रही थी, जिसमें भीड़ बहुत ज्यादा हो गई। रैली में भगदड़ से कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है और 30 से… Continue reading विजय की रैली में भगदड़ में कई लोग मरे

logo