पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया। 

सीएम योगी ने कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। जब हम जय श्रीराम या हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं तो ममता दीदी डर जाती हैं। उन्हें सत्ता हिलती हुई नजर आती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की इस पावन धरा ने श्री चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया, जिन्होंने हरि-कीर्तन के माध्यम से “हरे राम-हरे कृष्ण” का शंखनाद किया था। इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के हिंदुओं को संदेश दिया था कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं।” आज जब टीएमसी सरकार बंगाल की डेमोग्राफी को साजिश के तहत बदलने की कोशिश कर रही है, तब स्वामी विवेकानंद जी का यह उद्घोष हम सबको एक नई प्रेरणा दे रहा है। यह बंगाल की धरा है, जिसने भारत के युवाओं की भुजाओं में नया जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेता को जन्म दिया।

सीएम योगी ने कहा कि नेताजी ने कहा था कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” वह बंगाल, जो कभी कला और साहित्य के कारण भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था और अपने कल-कारखानों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, उस बंगाल में ममता दीदी “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं। उन्हें अपनी सत्ता हिलती दिखाई देने लगती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में तारकेश्वर में भगवान तारकनाथ के दर्शन करके आया हूं। अगर यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार होती, तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलतीं और एक-एक व्यापारी को भी व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का अवसर प्राप्त होता। बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। “जय श्रीराम”, मां दुर्गा की पूजा और मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। लेकिन, ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तार की दावत करवाती हैं। हिंदुओं के किसी भी प्रमुख त्योहार से पहले यहां उपद्रव शुरू हो जाता है, कर्फ्यू लगा दिया जाता है और सरेआम हत्याएं होती हैं। लव और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन साधे रहती है। आज इस मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर हो उठा है। टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता सड़कों पर उतर आई है।

Also Read : सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति थी। आज उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है, कर्फ्यू समाप्त हो चुका है, दंगे समाप्त हो चुके हैं। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर पूरी तरह अंकुश लगाया गया है। गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं दिया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश में यह साकार रूप से दिखाई दे रहा है। अगर कोई गोमाता की हत्या करेगा तो उसे भुगतना पड़ेगा। कोई माफिया किसी व्यापारी को धमकी देता है या किसी गरीब या व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करता है तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। आज उत्तर प्रदेश में राम नाम की गूंज है। “हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे” की गूंज है। “हर-हर महादेव” और “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” की गूंज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान देने वाला है, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत वाला है, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है? टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। पर 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझानों के बाद एक नया उत्साह पैदा हुआ है। टीएमसी के गुंडे अब अपना ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। 4 मई को जब परिणाम आएगा, तो वे कहीं न कहीं सड़कों पर पंक्चर बनाते हुए दिखाई देंगे। डबल इंजन की भाजपा सरकार का मतलब है सुशासन। यह आपको शासन की योजनाओं का लाभ देने की गारंटी है, आपके विकास की गारंटी है, बेटी की सुरक्षा की गारंटी है, व्यापारी की सुरक्षा की गारंटी है, बंगाल के नौजवानों के लिए रोजगार की गारंटी है और माताओं-बहनों के लिए स्वावलंबन की गारंटी है। हमारी विरासत से जुड़े महाकाली स्थान और बाबा तारकनाथ स्थान पर भव्य कॉरिडोर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। डबल इंजन की सरकार में “जय श्रीराम” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, “हर-हर महादेव” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन सड़कों पर इफ्तारी की दावत जरूर बंद जरूर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी एससी-एसटी विरोधी भी है। पहली बार भारत की कोई बेटी, जनजातीय समाज से जन्म लेने वाली कोई बहन, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान है, लेकिन जब वह बंगाल आती हैं तो ममता दीदी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं और उन्हें उचित सम्मान नहीं देतीं। आपके पास अब अवसर है। आप डरो मत, आपको भयभीत नहीं होना है। अब टीएमसी के गुंडों को जवाब देने का समय आ गया है। जिन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मारा है, जिन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है, जिन्होंने उद्योगों को लूटा है, जिन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया है, अब उन्हें पता लगेगा कि लूट, घूसखोरी और गुंडागर्दी का जवाब क्या होता है। इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर हर वह व्यक्ति, जो “आमार सोनार बांग्ला” के पक्ष में है, आगे आए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo