टीएमसी का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया : पीएम मोदी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है जबकि दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरापुर में आयोजित ‘विजय संकल्प रैली’ में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी और उसके सहयोगी दलों का ‘महिला विरोधी चेहरा’ एक बार फिर सामने आ गया है। 

पीएम मोदी ने दावा किया कि 4 मई, टीएमसी के सिंडिकेट और महाजंगलराज की एक्सपायरी डेट है। 4 मई के बाद इस लूट का पूरा हिसाब होगा।

प्रधानमंत्री ने संसद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन टीएमसी ने इसके खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से बंगाल की महिलाओं का हक छीना गया।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने गंगासागर पहुंचने पर खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए मां गंगा को नमन किया। उन्होंने कहा कि काशी और गंगा का सेवक होने के नाते इस पवित्र भूमि पर आना उनके लिए सम्मान की बात है।

पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल में परिवर्तन की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जिस तरह महिलाओं और युवाओं ने टीएमसी के खिलाफ मतदान किया है, वह पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा, “बंपर मतदान यह संकेत दे रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत तय है। दस दिन बाद जब मतगणना होगी, तो हर तरफ कमल ही कमल खिला होगा।

उन्होंने पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से खास अपील करते हुए कहा कि यह सही समय है बंगाल की ‘निर्मम सरकार’ को उखाड़ फेंकने का।

Also Read : बंगाल में भाजपा सरकार बनाओ, हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे: अमित शाह

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं और आरजी कर तथा संदेशखाली जैसी घटनाएं दिखाती हैं कि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। बंगाल की माताएं और बेटियां जिन कठिनाइयों से गुजरी हैं, उसे वे कभी नहीं भूलेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि अब अत्याचार और अन्याय को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से टीएमसी गलत काम कर रही है। इससे पहले बंगाल ने 30 साल तक वामपंथी शासन देखा और फिर टीएमसी को तीन बार मौका दिया, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी, आयुष्मान कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ देशभर में मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने केवल झूठे वादे किए।

प्रधानमंत्री ने बाढ़ और चक्रवात का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हर साल इस क्षेत्र में लोग प्रभावित होते हैं, लेकिन राज्य सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राहत के लिए हजारों करोड़ रुपए भेजे, लेकिन वह पैसा लोगों तक नहीं पहुंचा और उसका दुरुपयोग हुआ।

उन्होंने कहा कि बंगाल की यह स्थिति तब बदलेगी जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। आपने केंद्र में भाजपा को चुना है, अब राज्य में भी भाजपा को मौका दीजिए।

मथुरापुर के भंग मेले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा इसे स्वच्छ भारत मिशन का गौरव बनाएगी। उन्होंने कारीगरों को डिजिटल स्किल और सुरक्षा उपकरण देने का वादा किया और मेले को एक व्यवस्थित मार्केट हब के रूप में विकसित करने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार केवल अपने हितों की चिंता करती है और जनता के सुख-दुख से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की विरासत और सामर्थ्य को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन टीएमसी उस पर कुंडली मारकर बैठी है। उन्होंने भ्रष्टाचार, कटमनी और सिंडिकेट राज का भी आरोप लगाया।

रैली के दौरान एक छोटी बच्ची पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंची थी, जिस पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वे उस बच्ची को पत्र लिखेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo