संकुचित मानसिकता के चलते विपक्ष महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटका रहा : सीएम योगी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे। करीब 1.75 किलोमीटर की इस पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। विधानसभा के बाहर सड़क पर बने मंच से पदयात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा आज बहनों के नेतृत्व में यह आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के जन-विरोधी आचरण के कारण आज देश और प्रदेश की महिलाओं में भारी गुस्सा है। मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहती है लेकिन ये दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण रोड़े अटका रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा सपा-कांग्रेस और टीएमसी से महिलाएं नाराज हैं। देशभर में आक्रोश रैली निकल रही है। विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। 

Also Read : आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में केवल चार जाति महिला, गरीब, युवा और किसान है। इसमें सबसे पहली जाति महिला है। प्रधानमंत्री चाहते थे कि 2029 में ही महिला आरक्षण लागू हो जाए। इसके बाद भी विपक्ष ने महिला विरोधी काम किया है। आज की इस आक्रोश रैली में बहनें शामिल हुई हैं। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही है। उसी तरह डबल इंजन की सरकार में भी चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा मैं उन सभी बहनों को तहे दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और आपको भरोसा दिलाता हूं कि राज्य का हर व्यक्ति आधी आबादी की उनके जायज़ मांग के समर्थन में उनके साथ खड़ा है।

‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जिन पार्टियों को महिलाओं के वोट नहीं मिलेंगे, वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगे। जब तक आरक्षण लागू नहीं हो जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विरोध का ही नतीजा है। महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई हैं, राज्य की महिलाओं के इस अद्भुत शक्ति प्रदर्शन को देख सकते हैं।

‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा आपका उत्साह दिखाता है कि महिलाओं के मन में कितना गुस्सा भरा हुआ है। महिलाओं का उत्थान और महिलाओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं-चाहे वह केंद्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश सरकार।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo