मोहन भागवत ने सावरकर को भारत रत्न का सिर्फ सुझाव दिया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पूर्व सांसद राज्यसभा माजिद मेमन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से वीर सावरकर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने सावरकर को भारत रत्न देने का सिर्फ सुझाव दिया है, जिसको सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए। 

माजिद मेमन ने समाचार एजेंसी आईएएनए से बात करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के बारे में अगर आप सुझाव दे रहे हैं कि उसे भारत रत्न दिया जाए, तो उसका एक तरीका होता है। अब उनका यह कहना कि अगर वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाएगा तो भारत रत्न का अपना ही दर्जा बढ़ेगा, यह उनका एक बोलने का तरीका है।

पूर्व सांसद ने आगे कहा, “जहां तक कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना चाहिए या नहीं देना चाहिए, यह मोहन भागवत का एक सुझाव है। सवाल ये खड़ा होता है कि जिस व्यक्ति को भारत रत्न के लिए सुझाव दिया जाता है, क्या वो उसके योग्य है। वो उसकी योग्यता पर जो रिवॉर्ड कमेटी होती है, पद्मश्री से लेकर भारत रत्न तक, वो तय करेगी कि उसमें प्लस पॉइंट और माइनस पॉइंट क्या हैं। क्या वो उसके योग्य है और क्या वो प्लस पॉइंट करेगी? भागवत का एक सुझाव है, जिसको हमें पॉजिटिव तौर पर लेना चाहिए।

मोहन भागवत की ‘अच्छे दिन’ वाली टिप्पणी पर भी माजिद मेमन ने प्रतिक्रिया दी। 

Also Read : इंजन में गड़बड़ी से ट्रेनिंग विमान क्रैश

उन्होंने कहा, “मोहन भागवत ने आरएसएस के 100 वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कई बातें कही हैं। यूजीसी, अच्छे दिन और तीन बच्चे पैदा करने की बात कही। उनके बहुत सारे बयान आए हैं। इसमें यह कहना है कि भारत में अच्छे दिन आरएसएस की वजह से आए हैं, यह गलत है। सवाल यह है कि क्या वाकई देश में अच्छे दिन आए हैं? क्या बेरोजगारी खत्म हुई और क्या महंगाई कम हुई?

उन्होंने कहा, “जब अच्छे दिन आए ही नहीं तो इसका क्रेडिट आरएसएस ले या बीजेपी ले, यह सवाल ही नहीं बनता। उन्होंने कहा कि आप तीन बच्चे पैदा करें, यह आपकी मर्जी की बात है। यह कोई बात ही नहीं बनती। अगर वे ऐसा चाहते हैं तो उन्हें तीन बच्चों को लेकर नियम अनिवार्य रूप से बना देना चाहिए।

पूर्व सांसद ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों और एक तथाकथित वीडियो को लेकर उनकी आलोचना की। मजीद मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिए कि उन्होंने जिस पद को ग्रहण किया है, उसके लिए संविधान की शपथ ली थी। संविधान में साफ है कि मुख्यमंत्री को जाति-धर्म में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

September 19, 2026

बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के लिए 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह खास होने जा रहा है। बिहार से जुड़ी चार फिल्मी हस्तियों अभिनेता संजय मिश्रा, निर्देशक कमलेश के. मिश्र, निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…

गूगल जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध

September 19, 2026

गूगल के कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं के परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में स्वायत्त रूप से सेंध लगाई। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इसे इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाला जेमिनी का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है। यह घटना इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म…

आस्था का कारोबार, सिनेमा की जीत: ‘हनुमान अंश’

September 19, 2026

कभी-कभी कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती, वह समाज के भीतर चलती है। ‘हनुमान अंश’ के साथ कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई देता है। लगभग दो करोड़ की लागत से बनी यह फ़िल्म तीन सौ करोड़ से ज़्यादा का वैश्विक कारोबार कर चुकी है। लेकिन इस वाक्य में सबसे महत्वपूर्ण शब्द दो करोड़…

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

logo