समृद्धि यात्रा में समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले को 188 योजनाओं की सौगात दी।  

सीएम नीतीश कुमार ने यहां राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर में रिमोट के माध्यम से जिले के लिए 470 करोड़ रुपए की 71 योजनाओं का शिलान्यास, 273 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का उद्घाटन एवं 84 करोड़ रुपए की 43 योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने सरायरंजन स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के परिसर का निरीक्षण किया और क्लास में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से नई-नई आधुनिक तकनीकों और ज्ञान को ठीक से आत्मसात करने और जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री भाषा प्रयोगशाला पहुंचे, जहां शिक्षकों ने बताया कि यहां पर विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं बच्चों को सिखाई जाती हैं। उन्होंने परिसर में लगाए गए स्थानीय स्टार्टअप, इनोवेशन स्टॉल एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

Also Read : महाराष्ट्र: एएआईबी ने अजित पवार के विमान हादसे की जांच तेज की

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा तथा उसकी प्रशंसा की। उन्होंने सभी जीविका दीदियों की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से काम कर रही हैं। हम चाहते हैं कि आप लोग आगे बढ़ें, सरकार हरसंभव मदद कर रही है। इस क्रम में उन्होंने 23 हजार 472 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों को 437 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

सीएम नीतीश कुमार ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने बॉरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया, समस्तीपुर द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और नई तकनीकों और कृषि उत्पादों की जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा समस्तीपुर में कराए जा रहे मल्टीपल क्रॉप फार्मिंग के मॉडल को भी देखा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से यहां के लघु उद्यमी के उत्पादों को बाजार पहुंचाने के भी निर्देश दिए, जिससे स्थानीय उत्पाद एवं स्थानीय बाजार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने समस्तीपुर जिला के हकीमाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन आरसीसी पुल सह बाईपास सड़क सहित चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया और अन्य विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo