मध्य प्रदेश बनेगा देश की दुग्ध राजधानी : मोहन यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश की दुग्ध राजधानी बनेगा। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला परिसर स्थित मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया।  

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश देश की दुग्ध राजधानी बनेगा। राज्य में पशुपालन का कार्य किसानों और पशुपालकों के लिए लाभ का माध्यम बने। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। लावारिस गोवंश के व्यवस्थापन के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। गोशालाओं में प्रति गाय के अनुदान को 20 से बढ़कर 40 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। इसके अलावा बजट में गोशालाओं के अनुदान को 250 करोड़ से बढ़ाकर 505 करोड़ किया जा रहा है। राज्य में लगभग 3000 गोशालाएं है जहां 5 लाख गोवंश की देखभाल की जा रही हैं।

प्रदेश में मत्स्य पालन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इस दिशा में किए गए प्रयासों का ही नतीजा है कि राज्य को विशेष श्रेणी से उत्कृष्ट श्रेणी में पहुंचने का अवसर मिला है। यही कारण है कि हमारा प्रदेश मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। निजी क्षेत्र की भी भागीदारी बढ़ रही है। डेढ़ लाख से अधिक मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा चुके हैं। 

Also Read : ‘वंदे मातरम’ आजादी का मंत्र था, कांग्रेस ने कभी नहीं दिया महत्व: गिरिराज सिंह

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा क्षेत्र में भी राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। इसी तरह तालाब निर्माण और मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी अच्छे काम हुए है। जनविश्वास अधिनियम 2024-25 के माध्यम से अनेक कानून के प्रावधान सरल किए गए हैं। जिसमें से अनावश्यक नियमों को हटाया गया, जिससे औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि आज दुनिया में भारत की गरिमा बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व करते हुए दुनिया में देश की श्रेष्ठ छवि बनाई है। उन्होंने देश के गरीब, युवा, किसान और नारी के विकास का आह्वान किया है, जिसमें मध्य प्रदेश की सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रदेश में 4 लाख से अधिक आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इस वर्ष हम लगभग 5.25 लाख आवास गृह बनाएंगे। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान का कार्य निरंतर चल रहा है। जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo