टुकड़ों टुकड़ों में राज्यपालों की नियुक्ति

Categorized as राजनीति

देश के कई राज्यों में राज्यपाल और उप राज्यपालों की नियुक्ति होने वाली है। लेकिन सरकार टुकड़ों टुकड़ों में नियुक्ति कर रही है। रिटायर एडमिरल डीके जोशी की जगह उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल बनाया गया है। तमिलनाडु में राज्यपाल का पद छह महीने से ज्यादा समय से खाली है। आरएन रवि को पश्चिम बंगाल भेजे जाने के बाद से ही पद खाली है और केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर प्रभारी के तौर पर कामकाज संभाल रहे हैं। पिछले कई दिनों से किसी बड़े नेता को वहां राज्यपाल बना कर भेजे जाने की चर्चा है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आनंदी बेन पटेल के हटने और किसी बड़े ब्राह्मण नेता के वहां का राज्यपाल बनने की चर्चा है। ऐसे ही कर्नाटक में थावरचंद गहलोत की जगह किसी ज्यादा सक्रिय नेता को भेजे जाने की खबर है। इस बीच जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी छुट्टी पर चले गए हैं। भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि जो करना है वह अगले 15 दिन में करना है, नहीं तो फिर पितृपक्ष शुरू होने के बाद दो हफ्ते तक कोई काम नहीं होगा। मंत्रिमंडल में फेरबदल का मामला भी टल रहा है। ध्यान रहे 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन की धूम है। उसके बाद प्रधानमत्री का जन्मदिन है। फिर सात अक्टूबर को उनके पद पर रह कर ‘देश सेवा’ के 25 साल हो रहे हैं, उसके कार्यक्रम शुरू होंगे। तभी संभावना जताई जा रही है कि बड़े पैमाने पर बदलाव और नई नियुक्तियों नवरात्रों में ही होंगी।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo