असली तृणमूल का विवाद उठेगा

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं हुआ है कि असली तृणमूल कांग्रेस कौन है। चार मई को विधानसभा का चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में टूट हो गई थी। प्रदेश में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 से ज्यादा विधायक अलग हो गए हैं। गौरतलब है कि ममता के 80 विधायक जीते थे, जिनमें से 20 के करीब विधायक उनके साथ हैं। ऋतब्रत बनर्जी गुट को स्पीकर ने असली तृणमूल के तौर पर मान्यता दी है। लोकसभा सदस्यों में भी ममता बनर्जी की पार्टी के 28 सांसदों में से 20 सांसद अलग हो गए हैं और त्रिपुरा की एक गुमनाम पार्टी एनसीपीआई में शामिल हो गए हैं। अब तकनीकी रूप से देखें तो पश्चिम बंगाल में एक ममत बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस है, एक ऋतब्रत बनर्जी की है और एक एनसीपीआई है।

असली पार्टी कौन है, किसके पास पार्टी का झंडा और चुनाव चिन्ह रहेगा इसका फैसला चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को करना होता है। दोनों जगह ममता बनर्जी की पार्टी का मामला लंबित है। ममता और ऋतब्रत दोनों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है और असली पार्टी होने का दावा किया है। दो सीटों के लिए बुधवार, नौ सितंबर से नामांकन शुरू होगा। अगर जल्दी फैसला नहीं होता है तो बहुत कंफ्यूजन बनेगा। तृणमूल कांग्रेस का झंडा और दो फूल का चुनाव चिन्ह कौन इस्तेमाल करेगा यह तय नहीं हो पाएगा। ऐसे में हो सकता है कि चुनाव आयोग दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को अलग अलग चुनाव चिन्ह आवंटित करे और थोड़े समय  के लिए दो फूल का चुनाव चिन्ह फ्रीज कर दे। यह भी पता नहीं है कि ऋतब्रत बनर्जी और एनसीपीआई को उपचुनावों में उम्मीदवार देना है या नहीं। लेकिन अगर ऋतब्रत बनर्जी खेमा उम्मीदवार नहीं देता है और भाजपा का समर्थन करता है तब भी वह नहीं चाहेगा कि दो फूल चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल ममता की पार्टी करे।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo