एसआईटी जांच से क्या हासिल?

Categorized as राजनीति

किसी भी मामले की विशेष जांच टीम यानी एसआईटी से जांच कराने से कुछ भी हासिल नहीं होता है। किसी अपराध की जांच के लिए जिस विशेषज्ञता की जरुरत होती है, जैसे उपकरण चाहिए होते हैं, जिस तरह की टीम और जितना समय चाहिए होता है वह एसआईटी के पास नहीं होती है। इसलिए एसआईटी सिर्फ लोगों के गुस्से को तत्काल ठंडा करने के लिए बनाया जाता है। यह अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बनाई गई एसआईटी की जांच से भी पता चला है। एसआईटी ने एक हफ्ते तक जांच की और रिपोर्ट राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को अपनी रिपोर्ट सौंपी। संजय प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी हैं। वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं। सोचें, जो ट्रस्ट सवालों के घेरे में है और जिसकी संदिग्ध भूमिका की जांच होनी है उसी के एक सदस्य को एसआईटी रिपोर्ट सौंप रही है तो इसकी शुचिता के बारे में क्या कहा जा सकता है?

इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि एसआईटी बनने से पहले मंदिर प्रशासन गुचपुच तरीके से जांच करा रहा था, जिसमें स्थानीय पुलिस शामिल थी। दो करोड़ रुपए की कथित बरामदगी एसआईटी ने नहीं की है, बल्कि इसी गुपचुप जांच के दौरान यह बरामदगी होने की खबर है। इसका अर्थ है कि मामला काफी पहले से चल रहा है। न पहले गुपचुप जांच फॉरेंसिक तरीके से हुई है और न एसआईटी की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि एसआईटी ने एफाआईआर करने की सिफारिश की है। सोचें, घटना सामने आने के तीन हफ्ते के बाद एफआईआर होगी और जांच शुरू होगी तो क्या मिलेगा? सभी आरोपियों को पर्याप्त समय मिल गया है कि वे अपने ट्रैक कवर कर लें। सीसीटीवी फुटेज पहले ही डिलीट हो चुकी है। सो, अब एफआईआर कराएं या किसी भी एजेंसी से जांच कराएं, इस मामले में कुछ नहीं होने वाला है। हां, इसी बहाने ट्रस्ट के अदंर और बाहर की गुटबाजी भी सामने आई है। इसमें कोई गुट हालात का फायदा उठा कर प्रशासन का नया सिस्टम बनाए तो वह एक कहानी होगी। लेकिन उससे भी चंदे और चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी।


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo