बंगाल में विभाजन विभीषिका दिवस कब मनेगा?

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ या उसकी मनमानी व्याख्या में मजा आता है। इससे उसका राजनीतिक एजेंडा भी सधता है। सोचें, आजादी के बाद से भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता आया है। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने की शुरुआत की। कुछ साल पहले ही यह परंपरा शुरू हुई है। देश के विभाजन और लाखों लोगों के विस्थापित होने या मार दिए जाने की याद में विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई है। लेकिन वही भाजपा अब पश्चिम बंगाल में 20 जून के राज्य की स्थापना का दिवस मनाएगी। तभी सवाल उठ रहा है कि बंगाल में विभाजन विभीषिका दिवस किस दिन मनाया जाएगा?

ध्यान रहे बंगाल में विभाजन का फैसला 20 जून 1947 को हुआ था। विधानसभा ने राज्य के विभाजन की मंजूरी दी थी। उससे पहले बड़े दंगे हुए थे। हजारों लोग मारे गए थे और लाखों लोग विस्थापित हुए थे। यह सब इतिहास में दर्ज है। लेकिन अब 20 जून को राज्य की स्थापना का जश्न मनाया जाएगा। सोचें, कैसी विडम्बना है कि जिस दिन बंगाल का विभाजन हुआ उस दिन जश्न मनेगा और बंगाल के लोग भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाएंगे! भाजपा यह भी कह रही है कि देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए कांग्रेस के नेता खास कर नेहरू जिम्मेदार हैं, गांधी और पटेल नहीं। लेकिन बंगाल का विभाजन अच्छा था क्योंकि उससे बंगाल को बचा लिया गया।


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo