पंजाब में इस बार बहुकोणीय संघर्ष

Categorized as राजनीति

पंजाब में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पांच से ज्यादा बड़ी पार्टियां पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगी। पहले दो पार्टियों के बीच चुनाव होता था। कांग्रेस और अकाली दल के बीच मुकाबला होता था, जिसमें भाजपा और अकाली दल मिल कर लड़ते थे। इसके बाद पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई। इस तरह त्रिकोणात्मक मुकाबले शुरू हुए। पिछले चुनाव से पहले भाजपा और अकाली दल का तालमेल टूट गया तो भाजपा अकेले चुनाव लड़ी। इस तरह पंजाब में चारकोणीय मुकाबला हुआ। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का ही थी। अकाली दल को सिर्फ तीन ही सीटें मिलीं लेकिन उसको 18 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस ने 18 सीटें जीतीं और उसे 23 फीसदी के करीब वोट मिले। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सिर्फ दो सीटें मिलीं लेकिन वोट आठ फीसदी के करीब मिले।

इस बार भी ये चारों पार्टियां या गठबंधन मुकाबला करेंगी। लेकिन इस बार इन चार पार्टियों के अलावा भी नई पार्टियां मैदान में हैं। वारिस पंजाब दे नाम से संगठन चलाने वाले अमृतपाल सिंह ने पार्टी बना ली है। वे खुद सांसद हैं और उनके साथ एक अन्य सांसद सिमरनजीत सिंह भी शामिल हो गए हैं। दो निर्दलीय सांसदों की पार्टी इस बार चुनाव में उतरेगी। उधर आम आदमी पार्टी से टूट कर पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि विधायक भी टूटने वाले हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा होता तो बंगाल मॉडल पर उनकी अलग पार्टी बनेगी या वे सीधे भाजपा में शामिल होंगे। जो हो भाजपा का गठबंधन पहले से थोड़ी ज्यादा मजबूती से लड़ेगी।


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo