संसदीय बोर्ड में फड़नवीस या योगी?

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी में फैसला करने वाली सबसे बड़ी बॉडी संसदीय बोर्ड है। हालांकि सबको पता है कि चाहे कांग्रेस की सीडब्लुसी हो या भाजपा का संसदीय बोर्ड, फैसला ऊपर से दो या तीन लोगों को ही करना होता है। फिर भी भाजपा के संसदीय बोर्ड का सदस्य होना एक समय बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। पार्टी के सबसे बड़े नेता ही इसके सदस्य होते थे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को इसमें रखा जाता था। हालांकि नितिन गडकरी को इसमें से हटा दिया गया है। अभी 12 सदस्य हैं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और संगठन महामंत्री पदेन सदस्य के तौर पर हैं। इनके अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा पूर्व अध्यक्ष के तौर पर हैं। बाकी लोगों में एक बीएस येदियुरप्पा और सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद वहां सांत्वना के तौर पर एडजस्ट किया गया था। लेकिन अन्य चार लोगों को पता नहीं था कि उनको क्यों संसदीय बोर्ड में रखा गया है।

इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, के लक्ष्मण और सत्यनारायण जटिया को भी संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। अब कहा जा रहा है कि 12 सदस्यों की इस बॉडी से कई लोगों को हटाया जा सकता है और नए चेहरे लाए जा सकते हैं। नए चेहरों में सबसे ज्यादा नजर देवेंद्र फड़नवीस और योगी आदित्यनाथ पर होगी। ध्यान रहे अभी 16 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं लेकिन किसी को इसमें नहीं रखा गया है। एक समय मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान संसदीय बोर्ड के सदस्य होते थे। अगर देवेंद्र फड़नवीस को संसदीय बोर्ड में जगह मिलती है तो यह मैसेज जाएगा कि वे योगी आदित्यनाथ से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। ध्यान रहे अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। सो, योगी या फड़नवीस या दोनों की अटकलें लगाई जा रही हैं। वैसे फड़नवीस अभी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। केंद्रीय चुनाव समिति में संसदीय बोर्ड के 12 सदस्यों के अलावा सिर्फ फड़नवीस, भूपेंद्र यादव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ही सदस्य हैं।


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo