नीतीश पर हमले का नुकसान

Categorized as राजनीति

आमतौर पर यह माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर निजी हमले का राजनीतिक और चुनावी नुकसान होता है। विपक्षी पार्टियों में सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने इस बात को समझा और मोदी पर निजी हमला बंद कर दिया था। इसका लाभ यह होता था कि लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट करने वाली जनता का बड़ा वर्ग विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट करता था।  हालांकि बाद में जब पार्टी स्थापित हो गई तब उन्होंने मोदी को टारगेट करना शुरू किया। इस बार ऐसी स्थिति बिहार में दिख रही है। बिहार में इस बार सारी पार्टियां नीतीश कुमार के ऊपर निजी हमला करने से बच रही हैं। उलटे नीतीश से सहानुभूति जताई जा रही है। लेकिन कांग्रेस के नेता इस बात को नहीं समझ रहे हैं। राहुल गांधी ने भी बिहार की रैलियों में नीतीश को निशाना बनाया और प्रियंका गांधी वाड्रा भी रैली करने पहुंची तो उन्होंने भी नीतीश को टारगेट किया।

कांग्रेस के नेता मान रहे हैं कि इसका नुकसान होगा। राहुल और प्रियंका दोनों ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उनको रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में कुछ भी नहीं है और बिहार की डबल इंजन सरकार को दिल्ली से चलाया जा रहा है। दूसरी ओर नीतीश कुमार की हकीकत यह है कि उन्होंने अपने हिसाब से सीटों का बंटवारा कराया, सबसे बेहतर तरीके से सीटें बांटीं और जिस समय सारे युवा नेता पटना में बैठ कर बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे थे ताकि हेलीकॉप्टर से उड़ सकें तब नीतीश ने सड़क के रास्ते जाकर एक दिन में सात सात रैलियां कीं। सबको पता है कि उनकी उम्र बहुत हो गई है और सेहत अच्छी नहीं है। लेकिन इस वजह से उनसे नाराजगी नहीं है। उम्र और सेहत की वजह से किसी से नाराजगी होनी भी नहीं चाहिए। उलटे नीतीश के प्रति इससे सहानुभूति का भाव है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo