मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की बात,रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। भारत और जर्मनी इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

Also Read : अदालत ने ममता बनर्जी की हुगली रैली को दी मंजूरी, जुलूस पर लगाई रोक

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की निरंतर गति पर संतोष जताया और व्यापार एवं निवेश, उन्नत प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा तथा प्रतिभा की आवाजाही समेत प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। श्री मोदी और चांसलर मर्ज ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति जतायी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo