चुनाव आयोग ने त्रिपुरा में एसआईआर किया स्थगित

Categorized as समाचार

त्रिपुरा में राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के तहत ग्राम समितियों के आगामी आम चुनावों के कारण लिया गया है।

एसआईआर को स्थगित करने के आयोग के निर्णय से कल त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया गया, जिसके बाद राज्य निर्वाचन तंत्र ने ग्राम समिति चुनावों के साथ टकराव से बचने के लिए एसआईआर प्रक्रिया को स्थगित करने का अनुरोध किया था। यह निर्णय इसलिए अहम है क्योंकि आने वाले ग्राम समिति चुनावों में, खासकर एडीसी इलाकों में, प्रशासन और चुनाव से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। नई समय-सारणी के तहत, एसआईआर की तैयारी का चरण 27 अक्टूबर से शुरू होकर पांच नवंबर तक चलेगा।

इसमें मतदाता सूची में सुधार के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग से जुड़े जरूरी काम शामिल होंगे। इसके बाद, छह नवंबर से पांच दिसंबर तक बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर जरूरी सत्यापन करेंगे, ताकि चुनावी डेटाबेस की सटीकता सुनिश्चित की जा सके और उसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। संशोधित मतदाता सूची प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन पांच दिसंबर तक अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

Also Read : इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान

जमीनी सत्यापन प्रक्रिया के बाद, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर को किया जाएगा जिससे मतदाताओं एवं हितधारकों के लिए समीक्षा करने और सुधार का अनुरोध करने या आपत्तियां दर्ज करने की अवधि शुरू होगी। 2 दिसंबर से 10 जनवरी, 2027 तक दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान, पात्र व्यक्ति चुनावी प्रक्रियाओं के अनुसार प्रविष्टियों की जांच कर सकते हैं और उनमें सुधार या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद, चुनावी अधिकारी नौ फरवरी, 2027 तक जमा किए गए दावों और आपत्तियों की जांच और निपटारा करेंगे। आखिर में, 15 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और संशोधित मतदाता सूची में नाम शामिल करने की पात्रता तारीख एक जनवरी निर्धारित की गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo