सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर एनएसयूआई का विरोध, इस्तीफे की मांग

Categorized as समाचार

नई दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कुछ दिनों बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है।

आर्ट्स फैकल्टी के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कुलपति के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब सत्य निकेतन हादसे से छात्र और उनके परिवार पीड़ा से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में कुलपति का समारोह में शामिल होना गंभीर सवाल खड़े करता है। 

Also Read : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार

उन्होंने पूछा कि कुलपति ने हादसे से प्रभावित कितने परिवारों और छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को उजागर किया है। उन्होंने डीयू प्रशासन से हॉस्टल सुविधाओं के तत्काल विस्तार और विश्वविद्यालय तथा निजी छात्र आवासों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

एनएसयूआई ने हादसे की तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित परिवारों से संवाद और छात्रों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को विश्वविद्यालय के औपचारिक कार्यक्रमों से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo