मोदी-पुतिन की 11 को दोपक्षीय वार्ता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की घोषणा हो गई है। क्रेमलिन ने बताया है कि पुतिन 11 सितंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं और उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोपक्षीय वार्ता होगी। दो हफ्ते के भीतर दूसरी बार मोदी और पुतिन दोपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पहले 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक से इतर दोनों नेता मिले थे। उस वार्ता में मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को कहा था।

उसके 12 दिन के बाद 11 सितंबर को फिर दोनों के बीच दोपक्षीय वार्ता होगी। इसके बाद पुतिन 12 सितंबर से होने वाले दो दिन के ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मोदी और पुतिन की मुलाकात की मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस भारत को अपना रणनीतिक साझेदार मानता है और दोनों देशों के रिश्ते उसके लिए बेहद अहम हैं।

पेस्कोव ने कहा कि, मोदी और पुतिन की बातचीत में व्यापार, आर्थिक सहयोग, परिवहन और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल होंगे। दोनों देश अपनी कंपनियों के लिए नए कारोबारी मौके तलाशने पर भी चर्चा कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं की वार्ता में रूस और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही पश्चिम एशिया में पिछले छह महीने से ज्यादा समय से जारी तनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

रूस का कहना है कि पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मोदी और पुतिन की बैठक में रक्षा सहयोग भी अहम मुद्दा रहेगा। रूस भारत को अपना एसयू-57 लड़ाकू विमान बेचने पर चर्चा करेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि भारत को एसयू-57 देने का मुद्दा रूस के एजेंडे में शामिल है। गौरतलब है कि एसयू-57 रूस का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसमें स्टील्थ तकनीक है, यानी इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार दिसंबर 2025 को आए थे। रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद वह उनका पहला भारत दौरा था। पुतिन के दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां मोदी ने उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा था।


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo