दिल्ली नगर निगम सीधे जिम्मेदार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में अवैध रूप से बनाई गई हॉस्टल की इमारत ढह जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बहुत सख्त टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने सीधे तौर पर दिल्ली नगर निगम को इसके लिए जवाबदेह ठहराया है। अदालत ने यह भी कहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी भी इसके लिए जवाबदेह है। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस के पास सत्य निकेतन में एक पुरानी इमारत गिर गई, जिसमें हॉस्टल चल रहा था। इस हादसे में सात छात्रों की मौत हो गई है।

हादसे के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम के साथ साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें हाई कोर्ट ने कहा, ‘हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम और दिल्ली यूनिवर्सिटी दोनों जिम्मेदार हैं’। अदालत ने कहा कि बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के हॉस्टलों की हालत बेहद दयनीय और खराब है। सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम यानी, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एनएचआरसी और दिल्ली विश्वविद्यालय को 10 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस बीच सोमवार को पुलिस ने हॉस्टल के मालिक हरिराम बंसल को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस ने उसकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को भी गिरफ्तार किया है। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को बचाया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर है। तभी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बहरहाल, हादसे के करीब 24 घंटे बाद सोमवार को राहत व बचाव का काम पूरा हो गया। यह हादसा रविवार को दिन में डेढ़ बजे हुआ था। सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत में हॉस्टल चल रहा था, जो करीब 40 साल पुरानी थी। दिल्ली नगर निगम के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था। हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन घटना के बाद सख्त और व्यापक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo