जीडीपी के आंकड़ों पर सफाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। देश के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की विकास दर के आंकड़े जारी होने के दो दिन के बाद केंद्र सरकार ने इस पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए हैं। सरकार ने बुधवार को कहा कि आंकड़े पूरी तरह से दुरुस्त हैं और उनसे कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। सरकार ने यह भी बताया है कि ये आंकड़े नई सीरीज पर आधारित हैं इसलिए पिछले आंकड़ों से इसकी तुलना नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग ने 31 अगस्त को बताया था कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर 7.8 फीसदी रही है।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से आंकड़े जारी होने के बाद कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए थे। भारत सरकार के वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने आंकड़ों के हवाले से बताया था कि जीडीपी विकास का वास्तविक आंकड़ा 2.6 फीसदी है। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी सरकार के दावे पर सवाल उठाए थे। इनका नाम लिए बगैर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि आंकड़ों पर सवाल उठाने वाले बेरोजगार लोग हैं।

बहरहाल, वित्त मंत्रालय ने जीडीपी आंकड़ों पर उठे सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि 31 अगस्त को जारी किए गए आंकड़े एकदम दुरुस्त हैं और इसमें अर्थव्यवस्था आकलन के सर्वमान्य तरीकों का इस्तेमाल किया गया है। बुधवार शाम को वित्त मंत्रालय ने जीडीपी डाटा संकलन से जुड़े सारे आंकड़ों को सामने रखा। इसके अलावा एसबीआई की रिसर्च टीम ने भी एक रिपोर्ट जारी, जिसमें बताया कि कैसे अर्थव्यवस्था के पुराने आंकड़ों को समय समय पर संशोधित करना एक सामान्य प्रक्रिया है।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि पिछले साल की पहली तिमाही की मौजूदा कीमतों पर जीडीपी पहले 86.05 लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी। यह आंकड़ा पुरानी 2011-12 सीरीज का था। फरवरी 2026 में नई 2022-23 आधार वर्ष सीरीज लागू हुई। नई पद्धति, बेहतर डेटा और संशोधित कवरेज के कारण वही आंकड़ा घट कर 80.32 लाख करोड़ रुपए रह गया। मंत्रालय के कहा कि यह जान बूझकर की गई कटौती नहीं, बल्कि सीरीज संशोधन का नतीजा है। पु

वित्त मंत्रालय ने आगे कहा है कि पुरानी 2011-12 शृंखला का 86.05 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा नई 2022-23 सीरीज के मौजूदा आंकड़ों से सीधे नहीं जोड़ा जा सकता। विकास दर हमेशा एक ही और नई सीरीज के आंकड़ों से निकाली जाती है। इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के 88.27 लाख करोड़ रुपए की तुलना पुराने 86.05 लाख करोड़ से नहीं, बल्कि नई सीरीज में संशोधित राशि से होनी चाहिए।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo