देश के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अगस्त के मुकाबले सितंबर में कम बारिश की संभावना है। लेकिन कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण और बिहार व उत्तर प्रदेश में नेपाल की बाढ़ के कारण भी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कई राज्यों में बाढ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर गंगा एक्सप्रेसवे धंस गया। सड़क पर करीब सात फीट गहरा गडढा हो गया।

बहरहाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। उत्तराखंड में लगातार बारिश से नैनी झील का जलस्तर 88 फीट पार होने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं। राज्य में 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट था। कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

नेपाल की बाढ़ और उसके बाद हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में गंगा, गंडक और पुनपुन सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई दिनों से राज्य के कई हिस्सों तेज बारिश के कारण नदियों में पानी का स्तर बढ़ा है। उधर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में गंगा में नहाते समय दो नाबालिग बह गईं। उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब सात फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस मानसून में गंगा एक्सप्रेसवे धंसने की यह दूसरी घटना है। वहीं, बलिया में करीब 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

झारखंड में भैरवी, दामोदर सहित कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। छोटानागपुर और कोल्हान के इलाके में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उधर मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश हुई है। सतना में दो और तीन सितंबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo