यूजीसी नियमों पर बैकफुट पर सरकार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। उच्च शिक्षण संस्थानों के कैम्पस में कथित तौर पर समानता लाने के नाम पर लाए गए यूजीसी के दिशानिर्देशों पर केंद्र सरकार बैकफुट पर आई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह इस पर पुनर्विचार कर रही है। गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने इस पर अपना पक्ष रखने के लिए और समय मांगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी को चार हफ्ते का समय दिया है और इस दौरान विस्तृत हलफनाम दायर करने को कहा है।

गौरतलब है कि यूजीसी की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों के कैम्पस में समानता स्थापित करने का नाम पर कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे, जो बहुत भेदभाव वाले थे। उसमें सामान्य वर्ग के छात्रों को बिना कुछ किए अपराधी बनाने का प्रावधान था। सामान्य वर्ग की ओर से इसका जबरदस्त विरोध किया गया। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने इस पर रोक लगा दी। अभी तक अदालत की रोक कायम है। हालांकि इस वजह से भाजपा को सामान्य वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ी है।

यूजीसी के दिशानिर्देश के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यूजीसी ने सर्वोच्च अदालत को बताया कि वो नए नियमों पर फिर से विचार कर रहा है। साथ ही यूजीसी ने कहा इसके लिए उसे और समय चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी से इस बारे में विस्तृत हलफनामा मांगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने यूजीसी से चार हफ्ते में हलफनामा दायर करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि यूजीसी इस हलफनामे को पक्षकारों को भी दे।

गुरुवार को सुनवाई के दौरान यूजीसी की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यूजीसी नए नियमों पर पुनर्विचार कर रहा है। इसके लिए कुछ और समय चाहिए। पिछली सुनवाई मे सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नियमों पर अंतरिम रोक लगाते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया था। इस नियम को 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया गया था। इसके खिलाफ दायर याचिका में आरोप लगाया है कि इस नियम का 3(सी) मनमाना और भेदभावपूर्ण है और इससे कुछ वर्गों को उच्च शिक्षा से बाहर किया जा सकता है।

याचिका में कहा गया है कि यूजीसी के नियम का यह प्रावधान संविधान में दिए गए समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। याचिका में यह भी कहा गया है कि यह नियम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के खिलाफ है और उच्च शिक्षा में समान अवसर देने के उद्देश्य को नुकसान पहुंचाता है।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo